CP1
नई दिल्ली। सोवियत संघ के चर्चित नेता स्टालिन की बटी स्वेतलाना अलिलुयेवा का 85 वर्ष की आयु में गत दिनों अमेरिका में निधन हो गया लेकिन इस सदी के भारतीय युवाओं को ये जानकारी शायद ही हो कि स्वेतलाना का भारत के साथ गहरा भावनात्मक रिश्ता था। स्वेतलाना इंदिरा गांधी के काल में भारत के विदेश मंत्री रहे दिनेश सिंह के चाचा ब्रजेश सिंह की अत्यंत करीबी थीं व उन्हें एक तरह से ब्रजेश सिंह की पत्नी ही माना जाता था। ब्रजेश सिंह उन भारतीय कम्युनिस्टों में से एक थे जो बीसवीं सदी के आखिर मेे मॉस्को जा बसे थे और जब वर्ष 1967 में ब्रजेश सिंह की मौत हुई तो स्वेतलाना ने तय किया था कि उनका अंतिम संस्कार हिंदू रिति-रिवाजों के हिसाब से हो। वे कुछ साल बाद ब्रजेश सिंह कि अस्थियां गंगा में बहाने के लिए भारत भी लाईं। स्टालिन की बेटी अपने पिता के बजाय अपनी मां के उपनाम का इस्तेमाल करती थीं और अपने देश सोवियत संघ की व्यवस्थाओं से खिन्न थंीं और यही कारण है कि उन्होंने भारत में रहते हुए ही अमेरिका में शरण ली जिसपर खासा बवाल मचा था। इसके बाद कुछ समय तक भारत-सोेवियत संघ के रिश्तों में तनाव भी रहा।
भाजपा-शिवसेना में गठबंधन, भाजपा 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
पुलवामा: 18 घंटे चली मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, 5 सुरक्षाबल शहीद
पुलवामा हमले को लेकर ममता ने कंसा मोदी सरकार पर तंज, कही ये बात, यहां जानिए...
Daily Horoscope