CP1
जयपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समर्थलाल मीणा का बुधवार सुबह 4 बजे जयपुर स्थित संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में निधन हो गया। मीणा 80 साल के थे और गुर्दा रोग के चलते अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार अलवर जिले में पैतृक गांव ठेकडीन में किया गया। मीणा के निधन पर बुधवार को विधानसभा में अवकाश घोषित किया गया। समर्थलाल मीणा राजगढ से 5 बार विधायक चुने गए। भैंरों सिंह शेखावत सरकार में वे विधानसभाध्यक्ष बने थे। उनके दो बेटे हैं। मीणा के अंतिम संस्कार में कई नेता और अधिकारी शामिल हुए।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope