CP1 जैसलमेर में मरू महोत्सव का आगाज - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

जैसलमेर में मरू महोत्सव का आगाज

published: 05-02-2012

जयपुर।राजस्थान का >विश्वप्रसिद्ध मरू महोत्सव रविवार से जैसलमेर में शुरू हो गया है। हजारों देशी-विदेशी सैलानियों की मौजूदगी के बीच तीन दिन का मरू उत्सव शुरू हुआ। राजस्थान के राज्य मंत्री हेमाराम चौधरी ने ढोल की थाप बजाकर इस उत्सव का उद्घाटन किया। उत्सव की शुरूआत एक शोभा यात्रा के साथ हुई जो गडसीसर सरोवर से शुरू हुई। इस शोभा यात्रा में ब़डी संख्या में लोक कलाकार रंगारंग राजस्थानी वस्त्रों में सजे धजे थे और नाचते गाते चल रहे थे। शोभा यात्रा शहीद पूनम स्टेडियम पर संपन्न हुई जहां तीन दिन के इस उत्सव के विभिन्न कार्यRमों की औपचारिक शुरूआत हो गई। महोत्सव में सांस्कृतिक, लोक संगीत और नृत्य के कार्यRम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन पगडी बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऊंट पोलो, ऊंट साज सज्जा और ऊंट दौड जैसे कुछ आयोजन मेले का प्रमुख आकर्षण हैं। मरू महोत्सव सात फरवरी को संपन्न होगा।

Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved