• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोशल मीडिया से ब्रेक लेंगे जैन इमाम, अकाउंट डीएक्टिवेट करने का किया ऐलान

Zain Imam to take a break from social media; announces plans to deactivate account - Television News in Hindi

मुंबई । टेलीविजन अभिनेता जैन इमाम ने सोमवार को बताया कि वे कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं। अभिनेता स्पष्ट किया कि वे खुद को रिफ्रेश और रिचार्ज करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अभिनेता जैन इमाम ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि असल जीवन का आनंद लेने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अभिनेता ने लिखा, "कुछ दिनों के लिए इंस्टाग्राम से दूरी बना रहा हूं। घबराने की कोई बात नहीं है, बस सोशल मीडिया से थोड़ा ब्रेक लेकर खुद को रिचार्ज करना चाहता हूं और स्क्रीन से हटकर जरूरी चीजों पर ध्यान देना चाहता हूं।" अभिनेता जैन इमाम का मानना है कि कभी-कभी सोशल मीडिया से दूर रहकर असल जिंदगी का आनंद भी लेना जरूरी होता है। उन्होंने लिखा, "कभी-कभी सोशल मीडिया के शोर से दूर जाकर, लोगों से डिस्कनेक्ट होकर असल जिंदगी में मौजूद रहने में भी आनंद आता है।"
अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर रहे हैं न कि किसी को अनफॉलो। उन्होंने लिखा, "मैं अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर रहा हूं, लेकिन मैंने किसी को अनफॉलो नहीं किया और न ही किसी को हटा रहा हूं, इसलिए मेरी खामोशी को गलत मत समझिएगा। मैं जल्द ही वापस आऊंगा। तब तक आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। धन्यवाद।"
अभिनेता जैन इमाम के पोस्ट करते ही कमेंट सेक्शन पर तरह तरह के रिएक्शन आने लगे। कई यूजर्स कमेंट कर अभिनेता के सोशल मीडिया पर वापसी का इंतजार की बात कह रहे हैं। जैन इमाम की बात करें, तो वे भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेताओं में शुमार हैं।
जैन इमाम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एमटीवी के युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय शो कैसी ये यारियां से की थी, जिसमें उन्होंने 'अभिमन्यु ठक्कर' का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें शुरुआती पहचान मिली थी।
मुख्य अभिनेता के तौर पर उन्हें जी टीवी के शो 'टशन-ए-इश्क' से बड़ा ब्रेक मिला था। इसमें उन्होंने 'युवराज (युवी) लूथरा' का एक ग्रे-शेड (नकारात्मक) किरदार निभाया। इस रोल के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका का गोल्ड अवार्ड भी मिला था।
इसके अलावा, जैन इमाम ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखा और पॉइजन 2, क्रैश और नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड जैसी वेब सीरीज में भी काम किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Zain Imam to take a break from social media; announces plans to deactivate account
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: zain imam, social media, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved