• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जब रामायण देखने के लिए टीवी खोल कर बैठ गए जावड़ेकर

When Javadekar opened the TV to watch Ramayana - Television News in Hindi

नई दिल्ली । लॉकडाउन में जनता की मांग पर शनिवार से दूरदर्शन पर प्रसिद्ध धारावाहिक 'रामायण' का फिर से प्रसारण शुरू हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी तय समय पर अपने आवास पर टीवी खोल कर रामायण देखने बैठे। दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर सुबह 9 बजे से रामायण का प्रसारण शुरू हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर प्रसारण शुरू होने से पहले ही टीवी खोल कर बैठ गए थे। उन्होंने पूरे एक 1 घंटे तक रामायण का आनंद लिया।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सभी केबल ऑपरेटरों को रामायण और महाभारत अनिवार्य रूप से दिखाने का निर्देश दे रखा है। लॉक डाउन के बीच जनता की मांग पर 28 मार्च से शुरू हुए 'रामायण' के प्रसारण का पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे से दस बजे तक और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा। अब हर शनिवार को दो एपिसोड का इसी समय पर प्रसारण होगा।

बता दें कि प्रसार भारती नें रामायण के बाद महाभारत के भी फिर से प्रसारण की व्यवस्था की है। हर शनिवार को डीडी भारती पर दोपहर 1 बजे और शाम 7.00 बजे 'महाभारत' के रोज 2 एपिसोड दिखाए जायेंगे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When Javadekar opened the TV to watch Ramayana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prakash javadekar, tv, ramayana, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved