• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शेमारू टीवी पर 'देवों के देव.. महादेव' देखिए, सोने का सिक्का जीतिए

Watch Devon ke Dev .. Mahadev on Shemaroo TV win a gold coin - Television News in Hindi

नई दिल्ली। शेमारू एंटरटेनमेंट ने शो 'देवों के देव.. महादेव' में भगवान शिव और पार्वती के महाविवाह के उपलक्ष्य में दर्शकों के लिए एक शानदार लकी ड्रॉ का आयोजन किया है। प्रतियोगिता की पूरी अवधि में सभी दर्शकों को 51 सोने के सिक्के जीतने का आकर्षक अवसर दिया जाएगा। शेमारू टीवी चैनल पर 6 जुलाई से 17 जुलाई तक हर दिन लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया है, हर दिन शाम 7.30 से 8.30 बजे तक शेमारू टीवी पर 'देवों के देव.. महादेव' देखिए और पूछे जाने वाले आसान सवालों के जवाब दीजिए। सही जवाब देने वाले 4 विजेताओं को हर दिन जीतने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता के 12 दिनों में सभी सवालों के सही जवाब देने वाले भाग्यशाली बम्पर विजेता को प्रतियोगिता के अंत में 5 ग्राम का सोने का सिक्का जीतने का स्वर्ण अवसर मिलेगा। शेमारू टीवी पर 'देवों के देव.. महादेव' हर दिन शाम 7.30 से 8.30 बजे तक दिखाए जाते हैं और इस बार शो के दर्शकों के लिए चैनल की ओर से भगवान शिव और पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में यह महाउपहार दिया जा रहा है।

श्रावण के महीने में भगवान महादेव की पूजा अर्चना की जाती है और अच्छाई के लिए सकारात्मक परिवर्तन की कामना की जाती है। शेमारू टीवी चैनल पर इस मान्यता और भक्ति को बढ़ावा देते हुए महादेव और पार्वती के महाविवाह का पर्व मनाया जाएगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Watch Devon ke Dev .. Mahadev on Shemaroo TV win a gold coin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: devon ke dev mahadev, shemaroo tv, win a gold coin, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved