नई दिल्ली। टेलीविजन सीरीज के जाने माने डायरेक्टर तलत जानी का निधन हो गया। आपको बता दें कि 6 अक्टूबर को उनके बाथरूम में स्लिप होने की खबर आई थी। इसके बाद उन्हें वसाई ईस्ट के आईएएसआईएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि आखिरी सांस लेने से पहले उन्हें दो बार स्ट्रोक आया था। तलत जानी के निधन की खबर जैसे ही मीडिया में छोटे पर्दे के साथ-साथ बॉलीवुड में भी शोक लहर छा गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बता दें कि तलत ने 12 टीवी सीरीज डायरेक्ट की हैं। इनमें तुझ संग प्रीत लगाई सजना, ख्वाहिश, सन्नाटा, जीना सिर्फ मेरे लिए, हिना, ताकत शामिल हैं। इतना ही नहीं टीवी पर सबसे लंबे चलने वाले शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में भी वो असिस्टेंट डायरेक्टर थे।
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope