अभिनेत्री आलिया भट्ट और वरुण धवन फिल्मकार करण जौहर के लोकप्रिय टॉक शो कॉफी विद करण के पांचवें सत्र में दिखाई देंगे। वरुण ने शुक्रवार को ट्विटर पर शो के सेट से करण और आलिया की कुछ तस्वीरें साझा की। वरुण और आलिया अपनी आगामी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के प्रचार के लिए करण के टॉक शो में दिखाई देंगे। दोनों ने करण की स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। वरुण ने ट्विटर पर लिखा, बद्री करण जौहर और दुल्हनिया (दुल्हन) के साथ विशेष एपिसोड। यह दूसरी बार है जब दोनों साथ दिखाई देंगे। [@ पहली बार.., प्रियंका ने लिया सलमान से पंगा, जानिए पूरी कहानी]
बिग बॉस 17 में हिस्सा ले सकते हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम जय सोनी
'शार्क टैंक इंडिया 3' में सबसे कम उम्र के शार्क बने रितेश अग्रवाल
ग्रे शेड वाले किरदार निभाना हितेन तेजवानी के लिए दिलचस्प
Daily Horoscope