• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इंडियन आइडल 10 में किया यह खुलासा

Used to eat food in weddings during college days : Kapil Sharma - Television News in Hindi

मुंबई। हास्य अभिनेता-निर्माता कपिल शर्मा 12 दिसंबर को अपनी प्रेमिका गिन्नी चतरथ के साथ शादी करने जा रहे हैं। शादी पूर्व उन्होंने एक अनोखा खुलासा करते हुए कहा कि वह अपने कॉलेज के दिनों के दौरान शादियों में केवल खाना खाने ही जाया करते थे। कपिल ‘इंडियन आइडल 10’ के शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों के बारे में कहा कि वह दिल्ली में अपने दोस्तों के साथ शादियों में घुस जाया करते थे। कपिल ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे कॉलेज के दिनों के दौरान मेरे दोस्त और मैं अक्सर शादियों में खाना खाने जाया करते थे। एक बार हमें एक अंकल ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मेरे दोस्त ने एक कहानी बनाई और कहा कि हमारे कॉलेज की मेस में खाना खत्म हो गया है और हमारे पास खाने को कुछ नहीं है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हमने उस वक्त खाना खाया हुआ था और अंकल ने हमारे ऊपर खाना खाने और नाचने के लिए जोर डाला। हमने दो बार खाना खा लिया और उसके बाद नाचे भी। यह एक ऐसा अनुभव था, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Used to eat food in weddings during college days : Kapil Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kapil sharma, ginni chatrath, indian idol, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved