मुंबई। 'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद बॉलीवुड शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के समर्थन में इतर आई है। एनसीबी द्वारा हिरासत में लेने के बाद आर्यन पर कई आरोप लगाए गए है, कि वह एक क्रूज पार्टी में शामिल हुए थे, जहाँ ड्रग्स का सेवन किया जा रहा था। फिलहाल आर्यन हिरासत में है और मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मामले में उर्फी ने कहा कि उसे शायद इस सदमे से बाहर आने में बहुत समय लगेगा। अदालत के फैसले से पहले ही लोग उसे सिर्फ इसलिए कोसने लगे हैं क्योंकि वह शाहरुख खान का बेटा है। हम दुष्कर्म और हत्याओं के लिए समान आक्रोश क्यों नहीं दिखाते। हमें अदालत के फैसले से पहले ही अभिनेताओं को शर्मसार करने की जल्दी रहती हैं। जब रेपिस्ट को शर्मसार करने की बात आती है तो हम इतनी जल्दी क्यों नहीं करते हैं?
उर्फी अपने एयरपोर्ट लुक्स और 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'मेरी दुर्गा' और 'बेपनाह' जैसे शो के लिए सुर्खियां बटोरने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेता, धार्मिक गुरु आरोपों का सामना कर रहे हैं। रेप के बाद भी लोग उन्हें पूजते हैं, और हम एक बच्चे के पीछे पड़े है जिसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन सार्वजनिक रूप से इतना मारा जा रहा है। (आईएएनएस)
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope