• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

अभिनेत्री सारा खान ने कहा, इसलिए मैंने ब्रेक लिया और...

मुंबई। ‘ब्लैक हार्ट’ नामक गीत को अपनी आवाज देने वाली अभिनेत्री सारा खान ने कहा कि वह खुशियां बांटने के लिए अभिनय से ब्रेक लेकर गायिका बनीं हैं। सारा खान ने एक बयान में कहा, ‘‘अभिनय ने मुझे एक सफल करियर दिया और जब भी मुझे कोई चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिलेगा, मैं उसे निभाउंगी। इस बीच, मैं गाकर खुशियां फैलाना चाहती हूं। इसलिए मैंने ब्रेक लिया और संगीत लॉन्च किया।’’ इस साल सारा ने ‘लेकिन वो मेरा इश्क है’ नामक अपना पहला गाना गाया। उनके अनुसार, गीत गाना खुश रहने के लिए जरूरी है।
सारा ने कहा, ‘‘मैं महसूस करती हूं कि गायक बनने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आप दूसरों में खुशी बांटते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जब लोग उदास होते हैं तब वे गीत सुनते हैं जिससे उनके मन को शांति मिलती है। लोग जब बहुत खुश होते हैं तब भी गाने सुनते हैं जैसे कि किसी विशेष अवसर पर या पार्टियों में। गीत उनके जीवन में खुशियों में रंग भरता है।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Turned into singer to promote happiness: Sara Khan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sara khan, black heart, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved