• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टीना दत्ता ने शेयर की पेट डॉग के साथ आखिरी तस्वीरें, लिखा-काश मुझे पता होता, तो मैं तुम्हें एक पल के लिए भी नहीं छोड़ती

Tina Dutta shared her last photos with her pet dog, writing, If only I had known, I wouldnt have left you for a moment. - Television News in Hindi

मुंबई । टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री टीना दत्ता ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पेट डॉग को याद कर पोस्ट शेयर किया। अभिनेत्री ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि उनका पेट डॉग कैमरा फ्रेंडली था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पालतू जानवर के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, "एक छोटा-सा ख्याल।" उन्होंने आगे लिखा, "यह तस्वीर उसे खोने से ठीक पहले ली गई थीं। मुझे क्या पता था कि कुछ घंटों में, पूरी दुनिया ही बदल जाएगी। यह उसे खोने से ठीक एक दिन पहले लिया गया था। मुझे क्या पता था कि कुछ ही घंटों में, मेरी पूरी दुनिया हमेशा के लिए बदल जाएगी। हर महीने की 10 तारीख को।"
अभिनेत्री ने अपना दुख जाहिर करते हुए लिखा, "काश मुझे पता होता, तो मैं उसे एक पल के लिए भी नहीं छोड़ती और अपने सारे काम कैंसिल कर देती, उसे अपनी बाहों में भर लेती, थोड़ी देर और सहलाती, हजार बार और किस करती, और कभी छोड़ती ही नहीं। आप सब देख सकते हैं कि कैसे वो कैमरे के सामने कितना खुश होकर अच्छे से पोज दे रहा है। उसे फोटो खिंचवाना बहुत पसंद था। कैमरा भी उसे बहुत चाहता था और वो भी कैमरे को, पर अब पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है जैसे उसे पता था कि ये मेरे साथ उसकी आखिरी फोटोशूट होगी। उस दिन पता नहीं मेरा मन बार-बार कह रहा था, 'और फोटो लेती हूं और यादें बना लेती हूं।'"
अभिनेत्री ने अपने मन की पीढ़ा जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें उम्मीद भी नहीं था कि आगे चलकर मेरे पास सब कुछ रह जाएगी। उन्होंने लिखा, "जब भी मैं उसे बाहों में भरती थी, वो बस आंखें बंद कर लेता था... बिल्कुल शांत... उस पल को जीता था। मैं बता नहीं सकती उसे कितना सुकून मिलता था जब मैं उसे गले लगाती थी। उसे खाने की, दवाई की कोई परवाह नहीं थी। उसे बस मेरी बाहों में रहना था।मैं उसे सीने से लगाकर धीरे से "यू आर माई सनसाइन" गाती थी, और कुछ ही देर में वो खुद को महफूज महसूस करते हुए सो जाता था।"
उन्होंने आगे लिखा, "वो हमारी छोटी सी दुनिया थी। लोग कहते हैं कुत्ते बोल नहीं पाते पर मेरे वाले को शब्दों की जरूरत ही नहीं थी। उसकी आंखें सब कह देती थीं। उसकी खामोशी हजार शब्दों से ज्यादा बोलती थी। अगर इसे बेशर्त प्यार नहीं कहते तो फिर क्या कहते हैं। मिस करती हूं तुम्हें हर एक सेकंड, मेरे बच्चे और अगर मुझे एक दिन और मिल जाए, तो मैं हर धड़कन के साथ तुम्हें बाहों में भरूंगी, क्योंकि अब मैं एक और गले लगने के लिए कुछ भी दे दूंगी।"
टीना दत्ता के पास 'ब्रूनो' और 'रानी' नाम के पालतू कुत्ते थे। नवंबर 2022 में जब वह 'बिग बॉस 16' के घर में थीं, तब उनकी पेट डॉग 'रानी' का निधन हो गया था, जिसकी खबर मिलने पर वह बहुत इमोशनल हो गई थीं। इसके अलावा, जून 2026 में उनके 12 साल से अधिक पुराने साथी और प्यारे डॉग 'ब्रूनो' की भी मृत्यु हो गई, जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tina Dutta shared her last photos with her pet dog, writing, If only I had known, I wouldnt have left you for a moment.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tina dutta, pet dog, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved