• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'पेंटहाउस के प्रधानमंत्री' बने तेज प्रताप यादव, 'राइज एंड फॉल 2' में बदलते दिखे गेम के समीकरण

Tej Pratap Yadav becomes the Prime Minister of the Penthouse, and the games equations shift in Rise and Fall 2. - Television News in Hindi

मुंबई । राजनीति के मैदान के बाद अब तेज प्रताप यादव रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में अपना गेम खेलते नजर आ रहे हैं। शो में तेज प्रताप कभी हाथ में बांसुरी लिए दिखाई देते हैं, तो कभी रेड रूम में डांस करते हुए माहौल को मजेदार बनाते हैं। वहीं, गेम के दौरान उनके फैसले भी लगातार चर्चा में हैं। वह अपने साथी कंटेस्टेंट्स मनीष कश्यप और काजल राघवानी का साथ देते नजर आए, लेकिन प्रियंका चाहर चौधरी के एक सवाल ने उन्हें अपने फैसले पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर दिया। प्रियंका ने जब तेज प्रताप से मनीष कश्यप को सपोर्ट करने की वजह पर सवाल किया, तो तेज प्रताप को मनीष की पुरानी बात याद आ गई। उन्होंने कहा, ''बिहार में मेरे भाई के खिलाफ बोलता है।''
'असली या नकली' चैलेंज के दौरान तेज प्रताप को प्रियंका को रेस से बाहर करने का मौका मिला और उन्होंने ऐसा किया। इसके बाद चैलेंज के फाइनल राउंड में उनका मुकाबला इरीना रुदाकोवा से हुआ। पेट्रोल चैलेंज में भी तेज प्रताप ने 6 लीटर असली पेट्रोल हासिल किया और इरीना को पीछे छोड़ते हुए वह 'राइज एंड फॉल सीजन 2' के पहले 'अल्टीमेट रूलर' बने।
शो में सफर के बारे में बात करते हुए तेज प्रताप ने अपने अंदाज में कहा, ''इस पेंटहाउस का प्रधानमंत्री बन गया हूं।''
अब आने वाले एपिसोड में तेज प्रताप अपने गेम को किस तरह आगे बढ़ाते हैं और बदलते समीकरणों के बीच किन कंटेस्टेंट्स का साथ देते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
'राइज एंड फॉल सीजन 2' में टावर में रूलर गेम को कंट्रोल करते हैं, जबकि वर्कर्स अपनी स्थिति बदलकर ऊपर आने की कोशिश करते हैं।
'राइज एंड फॉल' का दूसरा सीजन 26 सितंबर से स्ट्रीम हो रहा है और इस सीजन को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं।
'राइज एंड फॉल सीजन 2' प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है। नए एपिसोड रोजाना दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किए जा रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tej Pratap Yadav becomes the Prime Minister of the Penthouse, and the games equations shift in Rise and Fall 2.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rise and fall 2, rise and fall, tej pratap yadav, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved