• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राहुल राज को इस अभिनेत्री से मिला मुश्ताक से लडऩे का साहस

मुंबई। अभिनेता राहुल राज सिंह ने लेखक मुश्ताक शेख पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने उन्हें इस ‘राक्षस’ से लडऩे का साहस प्रदान किया है। तनुश्री ने अपने उत्पीडऩ की कहानी बयां कर मी टू अभियान की शुरुआत की थी।

राहुल ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि मैं (यौन उत्पीडऩ का) पहला पीडि़त पुरुष हूं, जिसने अपनी कहानी बयां की है। विश्वास कीजिए, मेरे जैसे बहुत से अन्य लडक़े हैं, जो यहां अभिनेता बनने आते हैं, उन्हें यहां उस तरह के शोषण का शिकार होना पड़ता है, जैसा कि उन्होंने कभी न तो सोचा था और न ही सुना था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह कैसे मान लें कि केवल महिलाएं ही यौन उत्पीडऩ का शिकार होती हैं? पुरुष के साथ भी दुष्कर्म, उत्पीडऩ, हिंसा होती है।’’

राहुल को लगता है कि उनके लिए महत्वपूर्ण है कि दुनिया जाने कि शेख ने उनके साथ क्या किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘उसे शर्म आनी चाहिए। यही मेरा मकसद है। अपनी आंखों में स्टार बनने का सपना लेकर आने वाले अन्य युवाओं के साथ ऐसा प्रयास करने से पहले उसे कई बार सोचना पड़ेगा। मेरे साथ जब यह हुआ तब मैं केवल 19 साल का था। क्या आप मेरी परेशानी और हैरानी की कल्पना कर सकते हैं?’’

राहुल ने कहा, ‘‘मेरे कई समलैंगिक पुरुष मित्र हैं। और मैं उनके साथ सहज महसूस करता हूं। मुझे दबाव और जोर-जबरदस्ती से समस्या है। आप किसी महिला या पुरुष को साथ सोने के लिए धमका नहीं सकते। यह ताकत का दुरुपयोग है।’’

अपने अगले कदम के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने मामले के साथ सिनेएंडटीवी कलाकार संघ के पास जाऊंगा। लेकिन नहीं। मैं अपने आरोपित के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करूंगा। उसका नाम लूंगा और उसे शर्मसार करूंगा। यह मेरे लिए काफी है।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tanushree gave me courage to come out with my story: Rahul Raj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tanushree dutta, rahul raj singh, metoo, mushtaq shiekh, molestation, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved