• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिल्पा शिंदे ने पूजा बेदी के जांच की मांग पर दी प्रतिक्रिया, 'संजय कोहली और मैं सच्चाई जानते हैं'

Shilpa Shinde responded to Pooja Bedi demand for an investigation, saying, Sanjay Kohli and I know the truth. - Television News in Hindi

मुंबई । टीवी जगत में इन दिनों अभिनेत्री शिल्पा शिंदे को लेकर छिड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कुछ समय पहले शिल्पा ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उन्होंने साल 2016 में 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली पर जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, वह झूठे थे। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई। कई लोगों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब इस विवाद के बीच शिल्पा शिंदे ने एक बार फिर खुलकर अपनी बात रखी है। आईएएनएस से बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने कहा, ''हां, मैंने संजय कोहली और उनकी पत्नी से बात की है। उन्होंने मुझसे कहा कि जो लोग आलोचना करना चाहते हैं, उन्हें करने दिया जाए। मुझे पहले से ही अंदाजा था कि मेरे बयान के बाद ऐसा विवाद खड़ा हो सकता है। संजय कोहली ने मुझे धन्यवाद कहने के लिए कॉल किया था, लेकिन मैंने कहा कि इस तरह के मामले में धन्यवाद या माफी जैसे शब्द काफी नहीं हैं। मैं और संजय कोहली दोनों अच्छी तरह जानते हैं कि उस समय की असलियत क्या थी और सच्चाई क्या थी।'' शिल्पा ने आगे कहा, ''मैं सच बोलने से कभी नहीं डरतीं, और मेरा मानना है कि किसी भी व्यक्ति को सच कहने से डरना नहीं चाहिए। मैंने एक मिसाल पेश की है कि अगर कोई बात सच है, तो उसे स्वीकार करने और सार्वजनिक रूप से कहने की हिम्मत होनी चाहिए।''
विवाद उस समय और बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि शिल्पा पहले भी इसी तरह के झूठे आरोप लगा चुकी हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने कहा, ''मैंने पहले भी कहा है कि पुरानी बातों को उखाड़ने की कोशिश मत करो। अगर लोग पुराने मामलों को फिर से सामने लाएंगे तो मेरे पास ऐसे उदाहरण और सबूत हैं, जो कई लोगों के बारे में बनी धारणाओं को बदल सकते हैं। कुछ ऐसे लोगों के बारे में भी कई बातें सामने आ सकती हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।''
शिल्पा ने कहा, ''मेरे लिए सही और गलत की परिभाषा हमेशा स्पष्ट रही है। गलत बात को गलत और सच को सच कहना ही मेरे स्वभाव का हिस्सा है।''
इस बीच अभिनेत्री पूजा बेदी के उस बयान पर भी शिल्पा ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें पूजा ने कहा था कि यौन उत्पीड़न जैसे मामलों में कानूनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। शिल्पा ने पूजा बेदी की इस बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे हर मामले की जांच जरूर होनी चाहिए और वह इसका पूरी तरह समर्थन करती हैं। अगर किसी मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच की जरूरत है तो वह जरूर की जानी चाहिए।''
गौरतलब है कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में कहा था कि उन्होंने 2016 में निर्माता संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला इसलिए दर्ज कराया था, क्योंकि उस समय उन्हें लगा था कि उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने दावा किया था कि शो के कॉन्ट्रैक्ट और बकाया भुगतान को लेकर चल रहे विवाद के दौरान उन्होंने यह कदम उठाया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shilpa Shinde responded to Pooja Bedi demand for an investigation, saying, Sanjay Kohli and I know the truth.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shilpa shinde, pooja bedi, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved