मुंबई। धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी का किरदार निभाकर रातोंरात मशहूर हुई शिल्पा शिंदे और निर्माता बेनिफर कोहली के बीच अब नया विवाद खड़ा हो गया है। शिल्पा शिंदे ने भाभी जी घर पर हैं की निर्माता बेनिफर कोहली के पति संजय कोहली पर यौन उत्पीडऩ की शिकायत दर्ज की है। शिल्पा शिंदे ने मुंबई के मलाड पुलिस थाने में संजय कोहली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
शिल्पा का आरोप है कि कोहली शूटिंग के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। कई बार तो कोहली ने जबरन कमर में हाथ डालने की भी कोशिश की थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। छोटे पर्दे की भाभी जी शिल्पा शिंदे का टीवी प्रोडक्शन हाउस एडिट-2 संपादित द्वितीय के साथ कुछ मतभेद हो गया था। उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया था। इसके बाद वह शो से निकल गईं। इसके बाद इस धारावाहिक में अभिनेत्री शुभांगी अत्रे भाभी जी का रोल कर रही है।
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope