मुंबई। अभिनेता शरत सक्सेना टीवी शो सजन रे फिर झूठ मत बोलो में एक कैमियो (संक्षिप्त) भूमिका में दिखेंगे। एक बयान में कहा गया कि वे सोनी सब पर प्रसारित होने वाले शो में त्रिकालदर्शी महाराज की भूमिका में दिखेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस भूमिका के बारे में शरत ने कहा, मैं सजन रे झूठ मत बोलो का हिस्सा बनकर खुश हूं। यह एक ऐसा चरित्र है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं किया है। मैं एक बाबाजी की भूमिका निभा रहा हूं, जो लोगों को पढ़ सकता है। यह चरित्र जय के लिए काफी परेशानी पैदा करता है, लेकिन दर्शकों के लिए स्थितिपरक कॉमेडी भी पैदा करता है।
इस शो में हुसैन कुवाजेरवाला, पार्वती वाजे और टिकू तलसानिया भी काम कर रहे हैं। शरत 20 सालों बाद पिछले साल खटमल-ए-इश्क से टीवी पर लौटे थे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें मि. इंडिया, त्रिदेव, घायल, खिलाड़ी, गुलाम और क्रिश प्रमुख है।
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope