वर्तमान में हिन्दी सिनेमा में अपने करियर के गिरते ग्राफ को संभालने में लगे शाहरुख खान कभी टीवी पर ‘शेखरन’ के रूप में जगप्रसिद्ध हुए थे। शाहरुख खान को आज अपने परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्हें पूरी दुनिया जानती है लेकिन एक वक्त था जब वे अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्षरत थे। स्वयं को फिल्मों लाने के लिए उन्होंने दूरदर्शन धारावाहिकों का सहारा लिया था। उनका पहला धारावाहिक फौजी था, लेकिन उन्हें पहचान मिली कुंदन शाह और अजीज मिर्जा के धारावाहिक सर्कस से, जिनके साथ उन्होंने बाद में कभी हां कभी ना, राजू बन गया जेंटलमेन, यस बॉस और चलते-चलते जैसी फिल्मों के जरिए अपने करियर को परवान चढाया। शाहरुख खान का धारावाहिक सर्कस एक बार फिर से टीवी के दुनिया में लौट रहा है। आगामी 19 फरवरी 2017 से रात 8 बजे इसका पुन: प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। इस शो का निर्देशन अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने किया है। इस धारावाहिक की खासियत यह थी कि इसे सर्कस के वास्तविक माहौल में ही शूट किया गया था। इन दिनों दूरदर्शन पर इसका फिर से प्रचार किया जा रहा है। इस धारावाहिक में उनके साथ रेणुका शाहणे ने भी काम किया था।
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope