• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टीवी शो 'सावधान इंडिया' को हुए आठ साल पूरे

Savdhaan India completes eight years - Television News in Hindi

नई दिल्ली। टीवी शो 'सावधान इंडिया' जिसने समाज में विभिन्न प्रकार के अपराधों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने का हमेशा प्रयास किया है, उसके आज आठ साल पूरे हो गए हैं। चर्चित क्राइम शो सावधान इंडिया को घर-घर तक पहचान मिली हुई है। शो में दिखाए जाने वाले आपराधिक घटनाओं में दर्शकों की रुचि रहती है। इस शो में नाट्य रूपांतरण के जरिए आपराधिक घटनाओं का चित्रण किया जाता है। दर्शकों को घटना की गंभीरता समझाने के लिए शो में एक होस्ट भी है जो समय-समय पर दर्शकों से मुखातिब होता है जनवरी 2020 में, 'सावधान इंडिया एफआइआर सीरीज' को लॉन्च किया गया। इसमें पुलिस के नजरिए से कहानियों को दिखाया गया है।
यह सीरीज देश भर के चार पुलिस निरीक्षकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई इंस्पेक्टर प्राजक्ता भोंसले (मानसी कुलकर्णी द्वारा अभिनीत), दिल्ली इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह रंधावा (अंकुर नैय्यर द्वारा अभिनीत), यूपी इंस्पेक्टर क्रांति मिश्रा (करण शर्मा द्वारा अभिनीत) और एमपी इंस्पेक्टर अविनाश राज सिंह (विकास श्रीवास्तव द्वारा अभिनीत) हैं।
वर्तमान में लॉकडाउन के बीच, स्टार भारत 'बेस्ट ऑफ सावधान इंडिया' एपिसोड वापस लेकर आया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Savdhaan India completes eight years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: savdhaan india completes eight years, savdhaan india, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved