मुंबई। ‘विक्रम बेताल की रहस्य गाथा’ और ‘साड्डा हक’ जैसे टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके अभिनेता रोहित शर्मा अब टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी के’ में नजर आएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसमें वह हिना खान के अपोजिट होंगे, जो शो में कोमोलिका की भूमिका में हैं।
रोहित ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं गौरव का किरदार निभाते नजर आऊंगा जो एक सकारात्मक सोच वाला शख्स है। हिना खान के अपोजिट होना एक बड़ी जिम्मेदारी और दबाव है। फिलहाल, यह एक कैमियो है लेकिन निश्चित रूप से यह अपना असर छोड़ेगा।’’
रोहित इससे पहले बालाजी टेलीफिल्म्स के शो ‘कसम तेरे प्यार की’ में काम कर चुके हैं और अब वह इस प्रोडक्शन के शो ‘कसौटी...’ का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं।
(आईएएनएस)
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope