नई दिल्ली । अभिनेता ऋत्विक धनजानी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उनका बचपन दुबई में बीता और पढ़ाई लंदन में हुई। विदेश में अच्छी जिंदगी के बावजूद उनका मन अभिनय की दुनिया में कुछ करने का था। इसी चाहत ने उन्हें मुंबई पहुंचाया, जहां शुरुआत में उन्हें ऑडिशन देने, छोटे-बड़े मौके तलाशने और कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना ली। आज वह केवल एक अभिनेता ही नहीं बल्कि सफल होस्ट और रियलिटी शो के लोकप्रिय चेहरों में भी गिने जाते हैं।
ऋत्विक धनजानी का जन्म 5 नवंबर 1988 को मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुआ था। उनका परिवार सिंधी पृष्ठभूमि से है और जन्म के कुछ समय बाद ही उनका परिवार दुबई चला गया था। ऐसे में उनका बचपन और शुरुआती पढ़ाई दुबई में हुई। इसके बाद उन्होंने लंदन से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। कॉलेज के दिनों में ही उन्हें अभिनय, मॉडलिंग और स्टेज परफॉर्मेंस में दिलचस्पी होने लगी थी। पढ़ाई के दौरान उन्होंने थिएटर और अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू किया। इसी अनुभव ने उन्हें अभिनय को करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
ऋत्विक के लिए विदेश से मुंबई आना केवल शहर बदलना नहीं था बल्कि एक नई जिंदगी की शुरुआत थी। उन्होंने अभिनय में करियर बनाने के लिए मुंबई का रुख किया और यहां एक्टिंग इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग ली। शुरुआत में उन्होंने विज्ञापन के लिए काम किया और लगातार ऑडिशन दिए। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह कई बार एक दिन में 10 से 12 ऑडिशन तक देने जाते थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ऋत्विक ने एक फिल्म साइन की थी और उसकी शूटिंग भी आधी हो चुकी थी लेकिन किसी वजह से वह फिल्म पूरी नहीं हो सकी। उस समय उनके पास कोई दूसरा काम नहीं था। उन्होंने बताया था कि जब उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा, तब उन्होंने टेलीविजन के ऑफर स्वीकार करने शुरू किए। उनके लिए टीवी उस समय करियर को आगे बढ़ाने का रास्ता बना। हालांकि, यही फैसला आगे चलकर उनकी पहचान की वजह बना।
ऋत्विक ने साल 2009 में टीवी शो 'बंदिनी' से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद साल 2010-11 में आए शो 'प्यार की ये एक कहानी' में जय खुराना के किरदार ने उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाई। उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' से आया। इसमें उन्होंने अर्जुन दिग्विजय किर्लोस्कर का किरदार निभाया। इसी शो के दौरान उनकी मुलाकात अभिनेत्री आशा नेगी से भी हुई।
साल 2013 में ऋत्विक ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 6' में आशा नेगी के साथ हिस्सा लिया और दोनों ने यह शो जीत लिया। इसके बाद उन्होंने अभिनय के साथ होस्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई। 'ये है आशिकी', 'वी डिस्ट्रैक्शन', 'नच बलिए 7', 'सुपर डांसर', 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' और 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' जैसे शोज में उन्होंने होस्ट के तौर पर काम किया। उनकी एनर्जी और दर्शकों से जुड़ने के अंदाज को काफी पसंद किया गया।
फिल्मों की बात करें तो ऋत्विक ने साल 2011 में फिल्म 'जो हम चाहें' से डेब्यू किया। इसके बाद वह 'ट्रिपल एक्स' में नजर आए। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने अपनी जगह बनाई। साल 2016 में वेब सीरीज 'आई डोंट वॉच टीवी' से उन्होंने डिजिटल दुनिया में कदम रखा। इसके बाद 'कार्टेल' और 'हाफ लव हाफ अरेंज्ड' के दूसरे सीजन में भी काम किया।
ऋत्विक ने अपने करियर में खुद को केवल एक ही तरह के किरदार तक सीमित नहीं रखा। अभिनय, डांस और होस्टिंग के अलावा उन्हें संगीत का भी शौक है। वह गिटार बजाना पसंद करते हैं। साल 2024 में उन्होंने अपना क्लोदिंग ब्रांड 'आरडीएक्स' भी शुरू किया।
--आईएएनएस
धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू? जानिए लक्ष्मी जी से जुड़ा शुभ संयोग
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
'रामायण' में तपस्या से लेकर तीनों लोकों के राजा तक, रावण के हर रूप में छाए सुपरस्टार यश
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट
राशिफल 3 नवंबर : इन राशियों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, कुछ को रहना होगा सतर्क
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
मीरा राजपूत का नाम सुनते ही करण जौहर ने करिश्मा कपूर को रोका, बोले-'आगे कुछ मत कहना'
रामायण' में कैकेयी बनकर इमोशनल हुईं लारा दत्ता, पिता को किया याद, बोलीं- काश वो यहां होते
फिल्म चुनते समय अपने अंदर के बच्चे की बात सुनती हूं: अदिति राव हैदरी
'बेवफा सनम' में नील नितिन मुकेश के साथ काम कर बोलीं कशिका कपूर, कभी नहीं होने दिया सीनियर होने का एहसास
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
4 नवंबर का पंचांग: सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में करें नया कार्य, सुबह 8:00 बजे तक रहेगा 'ब्रह्म योग'
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
जॉन गुडमैन ने ब्रूस विलिस की मदद से अपने सिटकॉम सह-कलाकार के साथ किया था मजाक
दिवाली 2026: इस बार पांच नहीं छह दिन मनेगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की पूरी तारीखें और मुहूर्त
‘ताकत का मतलब है बेहतर गतिशीलता’, सोहा अली खान ने फिटनेस पर रखी राय
बचपन की दीपावली से अब तक कितना बदला त्योहार का अंदाज?, अद्रिजा रॉय ने साझा की खास यादें

कंटेस्टेंट, होस्ट और अब गैंग लीडर... दो दशक में ऐसा रहा बानी जे का 'रोडीज' सफर

ऋत्विक धनजानी: दुबई में बीता बचपन, लंदन में की पढ़ाई; फिर मुंबई आकर बने टीवी के लोकप्रिय चेहरे
राशिफल 6 नवंबर: शुक्रवार को इन 12 राशियों के जीवन में होंगे बदलाव, जानें अपना दिन
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट
बेटी सुहाना के ट्रांजिशन रील पर फिदा हुए शाहरुख, बोले- तुम्हें बोल कैसे याद रहते हैं...
रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है
'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने महल छोड़कर चुनी फिल्मों की दुनिया
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास : KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगातार तीन फिल्मों की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
तीरंदाज जैसी मुद्रा वाला है आकर्ण धनुरासन, पैरों से लेकर रीढ़ तक को बनाता है मजबूत
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 06/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope