• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गेस्ट और दर्शकों को दिल से कनेक्ट करेगा रश्मि देसाई का नया शो, बताया क्यों है खास

Rashmi Desai new show will connect with guests and viewers on an emotional level; she explains why its special - Television News in Hindi

मुंबई। टेलीविजन धारावाहिक 'उतरन' में तपस्या ठाकुर बनकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली रश्मि देसाई अब चैट शो के जरिए छाने वाली हैं। अभिनेत्री का नया शो 'रश्मि दिल से दिल तक' सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है और अभी तक शो में आरती सिंह और पारस छाबड़ा, सुरभि चांदना और उनके पति करण शर्मा को देखा जा चुका है। अब रश्मि ने अपने शो के बारे में खुलकर बात की है। अपने शो के टाइटल पर बात करते हुए रश्मि ने कहा कि पहले नहीं पता था कि ये टाइटल मेरे लिए ही बना है। पहले मेरा 'दिल से दिल तक' टीवी सीरियल भी आया था और अब ये चैट शो। ये टाइटल मेरे दिल के बहुत करीब है और इसका मतलब है, 'दिल से दिल की बात।' शो में आया हर गेस्ट अपने दिल की बात करेगा। हम सिर्फ अपने पसंदीदा अभिनेताओं या अभिनेत्रियों को सिर्फ स्क्रीन तक जानते हैं, लेकिन अब दर्शकों को उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने का मौका मिलेगा। 'रश्मि दिल से दिल तक' बाकी चैट शो से कैसे अलग है, के सवाल पर अभिनेत्री ने कहा कि ये शो बाकी शोज की तरह ही है, लेकिन मेरे शो में आपको उन संघर्षों और कहानियों के बारे में जानने को मिलेगा, जो और कहीं नहीं मिला है। हर किसी की अपनी कहानी होती है और कैमरे के सामने बोल पाना भी हिम्मत की बात होती है। यहां आने वाला हर गेस्ट अपनी हिम्मत और मेहनत के बलबूते पर यहां तक पहुंचा है और रोज अपनी लड़ाई लड़ता है। लेकिन, कोई उसके बारे में नहीं जानता।
उन्होंने कोविड का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड एक ऐसा समय था जब हम सब घर के अंदर थे और डिप्रेशन लोगों पर हावी होने लगा था। कोविड के दौरान मेंटल हेल्थ पर बात की गई। ऐसे ही हर स्टार की जिंदगी की एक कहानी होती है, जिसके बारे में किसी को नहीं पता है। नहीं पता कि वो किस दौर से गुजर रहा है और कैसा फील कर रहा है। ऐसे में इस मंच के जरिए हम उनके बारे में सब कुछ जानेंगे, उनकी मेहनत से लेकर खामियों तक। हम आने वाले गेस्ट की पूरी रिसर्च करते हैं ताकि उन्हें अपनापन महसूस हो और वे अपने दिल की बात को कह सकें। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rashmi Desai new show will connect with guests and viewers on an emotional level; she explains why its special
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashami desai, rashami dil se dil tak chat show, interview, vidunit, surbhi chandna karan sharma, aarti singh paras chhabra, tv celeb secrets, viral youtube talk show, relationship insights, tapasya thakur uttaran, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved