• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रश्मि देसाई नहीं है देसी गर्ल का असली नाम! जानें क्यों एक्ट्रेस को दो बार बदलनी पड़ी अपनी पहचान

Rashmi Desai isn,t the real name of Desi Girl! Find out why the actress had to change her identity twice - Television News in Hindi

मुंबई। टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं रश्मि देसाई आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस नाम से देश उन्हें जानता है, वह उनका असली नाम नहीं है। उनकी पहचान के पीछे एक दिलचस्प किस्सा है, जो दो बार बदले गए नाम से जुड़ा हुआ है। रश्मि देसाई का जन्म 13 फरवरी 1986 को असम के नागांव में हुआ था। उनका जन्म एक गुजराती परिवार में हुआ। इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले रश्मि का असली नाम शिवानी था। जब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में आने का फैसला किया, तब उन्हें नाम बदलने की सलाह दी गई, ताकि नया नाम किस्मत के लिए शुभ साबित हो। इसके बाद शिवानी ने अपना नाम बदलकर दिव्या रख लिया। इसी नाम से उन्होंने अपने करियर की शुरुआती कोशिशें शुरू कीं। दिव्या नाम से उन्होंने शुरुआत में कई प्रोजेक्ट्स किए, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिल पा रही थी जिसकी उन्हें तलाश थी। उनके पास काम आने भी बंद हो गए थे। उसी समय एक ज्योतिष मित्र की सलाह पर उन्होंने एक बार फिर नाम बदलने का फैसला लिया। इसके बाद दिव्या से वह रश्मि देसाई बनीं। यही नाम उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। नाम बदलने के बाद न सिर्फ काम मिलने लगा, बल्कि उनकी पहचान भी बनने लगी।
रश्मि देसाई ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सिनेमा से की। वह पहली बार साल 2002 में असमिया फिल्म कन्यादान में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में काम किया, जहां उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं। भोजपुरी फिल्मों में रश्मि की डिमांड काफी थी, और उस समय निर्देशक उन्हें मुंह मांगी फीस भी देने को तैयार रहते थे।
टीवी की दुनिया में रश्मि को पहली बड़ी पहचान कलर्स चैनल के सुपरहिट शो उतरन से मिली। इस शो में उन्होंने तपस्या ठाकुर का नेगेटिव किरदार निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। दिलचस्प बात यह रही कि जिस एक्ट्रेस का नाम दो बार बदला गया, वही तपस्या के नाम से हमेशा के लिए दर्शकों के दिलों में बस गई। इसके बाद रश्मि ने दिल से दिल तक, नागिन, इश्क का रंग सफेद जैसे कई टीवी शोज किए।
रियलिटी शोज की बात करें तो वह खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 13 में भी नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के कई अनछुए पहलू दर्शकों के सामने रखे। बिग बॉस में उन्होंने खुलकर अपने संघर्ष, रिश्तों और टूटे भरोसे पर बात की। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rashmi Desai isn,t the real name of Desi Girl! Find out why the actress had to change her identity twice
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashami desai, real name shivani desai, divya desai, career transformation, tv and ott star, name change story, entertainment trivia, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved