• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

प्रियंवदा ने कहा, जब यह भूमिका मेरे पास आई तो मेरा मानना...

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंवदा कांत जल्द ही टीवी धारावाहिक ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में एक खास भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस धारावाहिक में फिलहाल सिकंदर (अभिनेता मोहित मलिक) व लवली (अभिनेत्री अंजलि आनंद) तलाक लेने की तरफ बढ़ रहे हैं, जबकि बच्चे उन्हें फिर से एकजुट करना चाहते हैं। इस उतार-चढ़ाव के बीच धारावाहिक में प्रियंवदा की एंट्री हो रही है। प्रियंवदा के आने से कई तरह के मोड़ व घटनाक्रम बदलेंगे।
प्रियंवदा ने बयान दिया, ‘‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में शामिल होकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरा पिछला शो ऐतिहासिक था और मैं अपने अगली भूमिका में खास बदलाव चाहती थी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जब यह भूमिका मेरे पास आई, तो मेरा मानना था कि यह मेरे लिए बहुत ही वास्तविक है। इसलिए मैंने इसके लिए तुरंत हां कह दिया।’’
छोटे पर्दे पर प्रियंवदा इससे पहले ‘तेनाली रामा’ में दिख चुकी हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priyamvada enters Kullfi Kumarr Bajewala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyamvada kant, kullfi kumarr bajewala, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved