• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 7

आॅफएयर हो गया आपका पसंदीदा टीवी शो ‘पहरेदार पिया की’

सोनी टीवी का विवादित सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ के फैंस के लिए बुरी खबर है। सोनी टीवी की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बता दिया है कि यह शो अब ऑफएयर हो चुका है। बता दें कि इस सीरियल की कहानी और उसमें दिखाए गए कुछ सीन्स के बाद से ही देश-भर में सीरियल का विरोध किया जा रहा है.. इतना ही नहीं इस शो के नए एपिसोड को भी सोमवार को प्रसारित नहीं किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के मेकेर्स ने इसकी शूटिंग रोक दी है और मेकर्स सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही मेकर्स इस शो के भविष्य का फैसला करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक चैनल ने शो को बंद कर दिया है। अखबार में छपी खबर के मुताबिक शो में काम करने वाले एक्टर जीतेन लालवाणी से कॉन्टेक्ट किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर एपिसोड ऑन एयर नहीं हुआ है तो इसका मतलब यही है कि यह खबर सही है। वहीं शो के दूसरे कलाकार सुयश ने कहा कि अगर ऐसा है तो यह काफी चौंकाने वाला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pehredaar Piya Ki goes off air confirms Sony TV
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pehredaar piya ki, confirms sony tv, controversies since, directive of bccc, the broadcasting content complaints council, tv show, tv gossip, smriti irani, entertainment, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved