• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शेफाली के निधन से टूट गए थे पराग त्यागी, बताया किस 'खास' ने दिया भावनात्मक सहारा

Parag Tyagi Was Devastated by Shefali Passing; Reveals Who His Special Someone Was Who Provided Emotional Support - Television News in Hindi

मुंबई । दिवंगत अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी पत्नी के निधन के बाद से अक्सर प्रशंसकों के साथ नए-नए किस्से -कहानियों व यादों के साथ जुड़े रहते हैं। इस बीच पराग ने बताया कि पत्नी शेफाली के अचानक निधन के बाद वह पूरी तरह से टूट गए थे। पराग को उनके पालतू कुत्ते सिम्बा ने दोबारा खड़ा किया। उन्होंने बताया कि सिम्बा न सिर्फ उनके दर्द को समझता है बल्कि खुद भी उसी दर्द से गुजर रहा था। दोनों ने एक-दूसरे का साथ देकर इस मुश्किल समय को पार किया। पराग का कहना है कि सिम्बा के प्यार और मौजूदगी ने उन्हें भावनात्मक रूप से मजबूत बनाया है। यह रिश्ता सिर्फ मालिक और पालतू कुत्ते का नहीं बल्कि पिता-पुत्र वाला रिश्ता है। पराग ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में खुलकर बताया कि सिम्बा उनके लिए सिर्फ पालतू जानवर नहीं बल्कि परिवार का सदस्य और 'बेटा' है, जिसने सबसे मुश्किल समय में उन्हें सहारा दिया। पराग त्यागी ने बताया कि शेफाली का निधन उनके लिए बहुत बड़ा झटका था। इस दर्द भरे दौर में सिम्बा उनकी सबसे बड़ी ताकत बना। उन्होंने कहा, " सिम्बा हमारा बेटा है। शेफाली प्यार से कहती थी, 'सिम्बा, तुम मेरे पेट से पैदा क्यों नहीं हुए?' शेफाली उससे बहुत प्यार करती थी औ मैं भी उससे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं और वह हमारे लिए बेहद खास रहा है।"
पराग ने बताया कि सिम्बा की शारीरिक मौजूदगी और स्पर्श उन्हें बहुत सुकून देता था। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी सिम्बा को सिर्फ अपने घाव भरने का माध्यम नहीं बनाया क्योंकि सिम्बा खुद भी शेफाली के जाने के दर्द से गुजर रहा था। पराग ने कहा, "मैं अपने जज्बात शब्दों में बयां कर सकता हूं लेकिन वह नहीं कर सकता। मैं उसकी बॉडी लैंग्वेज से उसके भाव समझता हूं। सिम्बा और मैंने एक-दूसरे को बिना शर्त प्यार देकर ठीक किया है। हमने एक-दूसरे को मन की शांति पाने में मदद की है।"
शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून 2025 को 42 वर्ष की आयु में हो गया था। मुंबई स्थित अपने घर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। पराग त्यागी तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद पराग त्यागी कई बार शेफाली के साथ बिताए प्यारे पलों को प्रशंसकों के साथ साझा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Parag Tyagi Was Devastated by Shefali Passing; Reveals Who His Special Someone Was Who Provided Emotional Support
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: parag tyagi, actress shefali jariwala, shefali jariwala, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved