• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शेफाली जरीवाला के निधन के 8 महीने बाद पराग त्यागी का कमबैक, दिखाई नए शो की झलक

Parag Tyagi makes a comeback 8 months after Shefali Jariwala death, shares glimpse of new show - Television News in Hindi

मुंबई । एक्टर पराग त्यागी अपनी पत्नी और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के आठ महीने बाद टीवी पर लौट आए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने अपकमिंग शो की झलक दिखाते हुए प्रशंसकों को कमबैक की जानकारी दी। शेफाली का 28 जून 2025 को 42 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया था।
पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने अपकमिंग टीवी शो ‘चंदनबाला’ की एक झलक शेयर की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जल्द आ रहा है… चंदनबाला।" साथ ही पोस्ट में पराग शेफाली के प्रति प्रेम का इजहार भी करते नजर आए।
एक्टर की पोस्ट पर उनके फॉलोअर्स के साथ ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के तमाम सितारे कमेंट्स करते नजर आए। पोस्ट पर उनकी दोस्त आरती सिंह ने कमेंट किया, “ऑल द बेस्ट ब्रदर।" एक्ट्रेस जसवीर कौर ने लिखा, “शानदार।” इसके साथ ही उनके फैंस और दोस्तों ने भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।
पराग त्यागी ने टीवी करियर की शुरुआत ‘पवित्र रिश्ता’ में विनोद करंजकर के किरदार से की थी। इसके बाद वह ‘ब्रह्मराक्षस’, ‘जोधा अकबर’, ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ जैसे सफल सीरियल्स में नजर आए। टेलीविजन के अलावा उन्होंने बॉलीवुड और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। उनकी पहली फिल्म ‘ए वेडनेसडे!’ थी, जो समीक्षकों द्वारा काफी सराही गई। इसके बाद ‘सरकार 3’ और तेलुगू फिल्म ‘अज्ञातवासी’ में भी वह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए।
वहीं, उनकी पत्नी शेफाली जरीवाला साल 2002 के हिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से घर-घर में मशहूर हुई थीं। उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में छोटा रोल भी मिला। बाद में उन्होंने वेब सीरीज ‘बेबी कम ना’ में काम किया। शेफाली ने डांस रियलिटी शोज ‘बूगी वूगी’ और ‘नच बलिए’ में भी हिस्सा लिया। उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ में भी हिस्सा लिया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Parag Tyagi makes a comeback 8 months after Shefali Jariwala death, shares glimpse of new show
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shefali jariwala, parag tyagi, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved