• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता, पति पत्नी और पंगा शो से स्वरा भास्कर को मिली सीख

No relationship is perfect, Swara Bhaskar learnt from the show Pati Patni Aur Panga - Television News in Hindi

मुंबई। टीवी और रियलिटी शो की दुनिया में कई बार हम सिर्फ मनोरंजन के लिए कुछ देखते हैं, लेकिन कभी-कभी वही अनुभव हमारे जीवन को गहराई से बदल देता है। ऐसा ही अनुभव अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने साझा किया, जब उन्होंने अपने पति फहाद अहमद के साथ रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में भाग लिया। शुरू में स्वरा को यह शो सिर्फ मजेदार और हल्के-फुल्के पल देने वाला लगा था, लेकिन धीरे-धीरे यह उनके लिए एक भावनात्मक और सीखने वाला सफर बन गया। स्वरा ने बताया कि यह शो उनके दिल के बहुत करीब हो गया है। उन्होंने कहा, ''जब मैंने शो के लिए हां कहा था, तो मुझे लगा कि यह सिर्फ मनोरंजन होगा। लेकिन, शो के दौरान एहसास हुआ कि यह अनुभव असली और भावनाओं से भरा हुआ है। इस शो ने मेरा रिश्ते को देखने का नजरिया बदल दिया और मुझे पति के साथ अपने संबंधों को गहराई से समझने का मौका मिला।'' स्वरा ने बताया, ''मैंने शो से समझा कि कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता। रिश्ते को बनाए रखने के लिए प्यार और धैर्य जरूरी होते हैं। यह शो प्रतिस्पर्धा के बारे में नहीं था, बल्कि एक-दूसरे के साथ संबंध मजबूत करने के बारे में था।''
स्वरा ने सेट के माहौल के बारे में भी साझा किया और बताया कि वहां की ऊर्जा बहुत उत्साह और भावनाओं से भरी हुई थी। सभी कपल्स बहुत ईमानदार और असली थे। शो में हंसी भी थी, आंसू भी थे और साथ ही कुछ सीखने लायक अनुभव भी थे। इसके अलावा, स्वरा ने अपने को-कंटेस्टेंट्स के साथ अनुभवों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ''शुरुआत में सभी अजनबी थे, लेकिन धीरे-धीरे हम सभी ने दोस्ती की, जो गहरी होती चली गई और परिवार जैसा रिश्ता बन गया। यह अनुभव हमेशा याद रहेगा।''
'पति पत्नी और पंगा' में स्वरा और फहाद के अलावा सुदेश लहरी-ममता लहरी, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक, हिना खान-रॉकी जायसवाल और गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी समेत कई अन्य कपल्स भी शो का हिस्सा हैं। शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट कर रहे हैं। यह कलर्स टीवी पर 2 अगस्त को शुरू हुआ। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No relationship is perfect, Swara Bhaskar learnt from the show Pati Patni Aur Panga
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: swara bhaskar, fahad ahmed, pati patni aur panga, reality show, emotional journey, learning experience, marriage life, tv entertainment, swara fahad, स्वरा भास्कर, फहाद अहमद, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved