• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मायरा धरती मेहरा ने 'पांड्या स्टोर' में अपने किरदार के लिए सीखी पंजाबी

Myra Dharti Mehra learned Punjabi for her role in Pandya Store - Television News in Hindi

मुंबई | 'ससुराल गेंदा फूल 2', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'कुमकुम भाग्य', 'तेरा यार हूं मैं', 'शादी मुबारक' जैसे टीवी शो में काम कर चुकीं अभिनेत्री मायरा धरती मेहरा ने साझा किया कि कैसे उन्होंने 'पांड्या स्टोर' में अपनी भूमिका के लिए पंजाबी सीखी। उन्होंने कहा, "हर चरित्र को तैयारी की एक निश्चित गहराई की आवश्यकता होती है और नए पात्रों के साथ नई चुनौतियां आती हैं। प्रेरणा की भूमिका निभाने के लिए मुझे पंजाबी सीखनी पड़ी। जब मुझे यह भूमिका मिली तो मैंने भाषा के बारे में अध्ययन किया और कुछ पंजाबी शब्द सीखे। मैंने अपने संवादों में पंजाबी लहजे को शामिल करने पर काम किया। मैं अभी भी भाषा और शब्दों का सही उच्चारण सीख रही हूं।" एक्ट्रेस आखिरी बार वेब सीरीज 'आशिकाना 2' में नजर आई थीं। उन्होंने शो में अपने किरदार के बारे में बात की और कहा, मैं एक पंजाबी लड़की की भूमिका निभा रही हूं, जिसके पास बहुत ही सकारात्मक आभा और ऊजार्वान वाइब्स हैं। मेरे दिमाग में इसको लेकर कोई भी गलत प्रतिक्रिया नहीं है। अंत में उन्होंने शूटिंग के अनुभव के बारे में बात की और साझा किया कि काम करने का अनुभव अद्भुत रहा है क्योंकि 'पांड्या स्टोर' की टीम एक परिवार की तरह काम करती है। मुझे खुशी है कि मेरे पास एक अद्भुत टीम है, जो बहुत ही शानदार है। मेरे पास वह सब कुछ है जिसकी मैं कामना कर सकती हूं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Myra Dharti Mehra learned Punjabi for her role in Pandya Store
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: myra dharti mehra, sasural genda phool 2, yeh rishta kya kehlata hai, kumkum bhagya, tera yaar hoon main, shaadi mubarak, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved