• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'सुपरस्टार सिंगर 3' में गेस्ट बनीं मीनाक्षी शेषाद्रि ने याद किया अपना बचपन

Meenakshi Sheshadri, who became a guest in Superstar Singer 3, remembered her childhood. - Television News in Hindi

मुंबई । दिग्गज एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह तीन साल की उम्र में म्यूजिक और डांस से जुड़ गई थीं। 1983 में 'पेंटर बाबू' से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली मीनाक्षी ने चार भारतीय क्लासिकल डांस फॉर्म्स 'भरतनाट्यम', 'कुचिपुड़ी', 'कथक' और 'ओडिसी' में ट्रेनिंग ली। दरअसल, बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 3' में 'मीनाक्षी शेषाद्रि स्पेशल' एपिसोड दिखाया जाएगा। इसमें मीनाक्षी स्पेशल गेस्ट के तौर पर शो में शामिल होंगी और अपने करियर के कुछ किस्से साझा करेंगी।
इस एपिसोड में हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले 9 साल के निशांत गुप्ता ने कैप्टन मोहम्मद दानिश के साथ फिल्म 'लक बाय चांस' के गाने 'बावरे' पर परफॉर्म किया।
परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए, मीनाक्षी ने कहा, "यह हर किसी के लिए शानदार परफॉर्मेंस थीं। उत्साह साफ देखने को मिल रहा था, हम सभी वहीं खड़े थे और ताल पर थिरक रहे थे, यह सचमुच जबरदस्त था।''
60 वर्षीय एक्ट्रेस ने कहा, "आज, इस स्टेज पर खड़े होकर, इन छोटे बच्चों को देखने के बाद, मुझे अपना बचपन याद आ गया। मैंने तीन साल की उम्र में म्यूजिक और डांस परफॉर्मेंस में अपनी यात्रा शुरू की थी और आज मैं कहां हूं। आपका भविष्य सितारों की तरह चमकता रहे, सफलता और खुशियों से भरा रहे।''
इसके बाद मीनाक्षी ने निशांत के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया।
मीनाक्षी के परफॉर्मेंस को देख, सुपर जज नेहा कक्कड़ ने कहा, "आपको लाइव परफॉर्मेंस करते हुए देख वास्तव में यकीन नहीं हो रहा है। आपने मेरे दिल को खुशी से भर दिया। आपका परफॉर्मेंस देखने लायक था, बहुत सुंदर। हमारे शो की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद।"
'सुपरस्टार सिंगर 3' सोनी पर प्रसारित होता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meenakshi Sheshadri, who became a guest in Superstar Singer 3, remembered her childhood.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: superstar singer 3, meenakshi sheshadri, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved