• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'विदाई' के सितारों ने पेश किया लॉकडाउन रैप

Lockdown rap by Bidaai stars - Television News in Hindi

मुंबई। किसी समय बेहद मशहूर रहे धारावाहिक 'सपना बाबुल का..विदाई' के कलाकार नवीन सैनी, अंगद हसीजा, सारा खान और पारूल चौहान अब एक बार फिर से एक गीत के लिए साथ आए हैं, जो देशव्यापी लॉकडाउन पर आधारित है। नवीन और आशीष भाटिया 'महामारी द लॉकडाउन रैप' नामक इस गीत को लेकर आए हैं। उत्सव ठाकुर द्वारा गाए और आशीष द्वारा निर्देशत व संपादित किए हुए इस गीत को हिंदी, पंजाबी, मराठी, व गुजराती फिल्म व टेलीविजन इंडस्ट्री में से कुल 55 कलाकारों ने मिलकर प्रस्तुत किया है। नवीन ने कहा, "इस गाने को संगीत के एक विद्यार्थी ने गाया है, जो कि मेरे एक दोस्त का बेटा है। उसने इसके एक संस्करण को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जो कि मुझे अच्छा लगा। मैंने अपने दोस्त को बताया कि जागरूकता के लिए मैं इसका एक दूसरा संस्करण पेश करना चाहता हूं।"
इसके बाद इस गाने को रिकॉर्ड किया गया और कलाकारों को इसमें शामिल होने के लिए कहा गया।
नवीन ने कहा, "हमने इसे चार दिनों में किया। गाने में कुछ बेहद ही प्रेरक और दिल को छू लेने वाले शब्द हैं, जो लोगों को इस लॉकडाउन की अवधि में घरों में रहने के लिए प्रेरित करेंगे। यह फिल्म व टेलीविजन जगत के लोगों के बीच आपस में एकता को भी दर्शाता है। मैं निश्चित हूं कि लोगों को हमारा यह प्रयास पसंद आएगा और वे घर में रहकर कोरोना को पराजित करेंगे।"
वीडियो में गोविंद नामदेव, उपेंद्र लिमये, अशिता धवन, सैलेश गुलाबानी, रेहान रॉय, भरत चावड़ा और मानिनी मिश्रा जैसे कई कलाकार हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lockdown rap by Bidaai stars
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lockdown rap by bidaai stars, sapna babul ka bidaai, naveen saini, angad hasija, sara khan, parul chauhan, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved