• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'लक्ष्मी निवास' में मिलेगी परिवार की खुशियों की झलक, मानसी जोशी रॉय ने बताया- आखिर क्यों खास है ये शो

Lakshmi Niwas offers a glimpse into family happiness, Mansi Joshi Roy explains why the show is special - Television News in Hindi

मुंबई । टीवी और सिनेमा की दुनिया में दमदार कहानी हमेशा दर्शकों को अपनी ओर खींचती आई है। इसी कड़ी में, जी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास' खासा लोकप्रिय हो रहा है। यह शो मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को साधारण परिवार की सरल और संवेदनशील कहानी के जरिए भावनाओं से भी जोड़ता है। इस शो में एक मध्यवर्गीय परिवार के दंपति की कहानी दिखाई गई है, जो अपने जीवन के छोटे-छोटे सपनों और रिश्तों में प्यार और समर्पण की मिसाल पेश करता है। इस शो के जरिए यह भी दिखाया गया है कि जीवन में खुशियों की असली कीमत साधारण चीजों में ही छिपी होती है। शो में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री मानसी जोशी रॉय ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने अनुभवों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "'लक्ष्मी निवास' की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि यह एक परिपक्व दंपति की कहानी को दर्शाता है। शो लक्ष्मी और उनके पति श्रीनिवास के इर्द-गिर्द घूमता है। श्रीनिवास अपनी पत्नी के लिए घर बनाने का सपना देखता है। उनका यह सपना शो की आत्मा है। वहीं लक्ष्मी एक बहुत ही साधारण और प्यारी महिला हैं, जिनकी केवल यही इच्छा है कि उनकी बेटियों की शादी अच्छे घरों में हो और वे हमेशा खुश रहें। यही कहानी का दिल है।"
शो के कंटेंट पर बात करते हुए मानसी ने कहा, ''हिंदी टेलीविजन की कहानियां मजबूत होती हैं। 'लक्ष्मी निवास' का कांसेप्ट खास और बेहद खूबसूरत है। यह शो पहले कन्नड़ में सफल रहा है और इसे तेलुगु और मराठी में भी पेश किया गया है। दर्शकों का प्यार यह साबित करता है कि यह कहानी सभी भाषाओं में लोगों से जुड़ती है।''
लक्ष्मी और मानसी के बीच की तुलना करते हुए उन्होंने कहा, ''मैं एक आधुनिक और शहरी महिला हूं, जबकि लक्ष्मी जबलपुर की छोटी सी जगह में रहती हैं। लक्ष्मी का जीवन साधारण और संघर्षपूर्ण है, लेकिन उनकी चाह सभी महिलाओं जैसी ही है: परिवार की खुशी और बच्चों की संतुष्टि।''
मानसी ने कहा, ''शूटिंग के दौरान कई सीन मुझे भावनात्मक रूप से छू गए। ये भावनात्मक सीन मेरे लिए चुनौती जैसे होते हैं; इनमें मैं खुद को परखती हूं कि ऐसे सीन्स में मैं कितनी सच्चाई के साथ भावनाओं को और दर्शा सकती हूं, ताकि दर्शक जुड़ा हुआ महसूस कर सके।''
जब आईएएनएस ने उनसे पूछा कि क्या वह सुरक्षित या साधारण भूमिकाओं को चुनती हैं, तो इस पर मानसी ने कहा, "मेरे नजरिए में एक अभिनेता वही है जो चाहे थिएटर, टीवी, या फिल्मों में काम करे, अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाए। मैंने अपने करियर में हमेशा चुनौतीपूर्ण और परतदार किरदार निभाए हैं, और लक्ष्मी भी ऐसे ही किरदारों में से एक है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lakshmi Niwas offers a glimpse into family happiness, Mansi Joshi Roy explains why the show is special
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lakshmi niwas, mansi joshi roy, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved