इन दिनों इस शो के एपिसोड में अभि और प्रज्ञा की प्रेम कहानी को रोचक अंदाज
में बया किया जा रहा है। इन दोनों की प्रेम कहानी दर्शकों को आकर्षित करने
में सफल रही है। बताया जा रहा है कि अब इस शो में कुछ नए किरदारों का आगमन
होने जा रहा है। यह सब कुछ शो को और ज्यादा रोचक बनाने के लिए किया जा रहा
है। साथ ही इस बात की जानकारी भी मिली है कि अब शो में प्रज्ञा के पिता के
किरदार पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस बात के संकेत शो के पिछले शुक्रवार
को प्रसारित एपिसोड में दिए गए थे, जहां प्रज्ञा अभि को ‘बाबा’ नामक
व्यक्ति से मिलाती है। जहां प्रज्ञा अभि से कहती है इनसे बात करते हुए मुझे
ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं अपने पिता से बात कर रही हूं। प्रज्ञा के पिता का
पहली बार जिक्र इसी एपिसोड में किया गया था। उससे पहले कुमकुम भाग्य में
प्रज्ञा के पिता का जिक्र नहीं किया गया था। ये भी पढ़ें - पहली बार.., प्रियंका ने लिया सलमान से पंगा, जानिए पूरी कहानी
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope