• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पैक-अप के बाद सबसे पहले यह काम करते हैं करण, बोले- सही इंसान मिले तो डिस्ट्रैक्शन नहीं होता

Karan Kundras first task after pack-up is this: If you find the right person, there are no distractions. - Television News in Hindi

नई दिल्ली, । एक्टर करण कुंद्रा की जिंदगी में उनकी खास दोस्त तेजस्वी बेहद मायने रखती हैं। उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में बात की। अभिनेता ने बताया कि जिंदगी में सही पार्टनर मिल जाए तो सब ठीक हो जाता है और डिस्ट्रैक्शन भी नहीं होता। अभिनेता ने कहा कि जैसे ही उनका काम खत्म होता है, वह बस अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के पास भागते हैं। आईएएनएस से खास बातचीत में करण ने बताया, “पैक-अप होते ही मेरा मन बस यही सोचता है कि तेजा कहां है? मुझे वहां जाना चाहिए या यहां?” करण ने बताया कि जब कोई सही इंसान मिल जाता है, तो जिंदगी में कोई डिस्ट्रैक्शन नहीं रहता। उन्होंने बताया, “चाहे फिल्म इंडस्ट्री हो या कोई और क्षेत्र, एक बार जब आप खुशहाल रिश्ते में पहुंच जाते हैं, तो बस उसी एक इंसान के साथ रहना चाहते हैं। वह आपकी पूरी दुनिया बन जाता है। काम खत्म होते ही आप उसी की तरफ खिंचे चले जाते हैं।”
करण का मानना है कि सच्चा प्यार पुराने जमाने जैसा ही होता है। जब सही इंसान मिल जाता है, तो बहकने की कोई वजह नहीं रहती। आप बिल्कुल परेशान नहीं होते, बल्कि और ज्यादा आकर्षित महसूस करते हैं।
करण और तेजस्वी को फैंस प्यार से ‘तेजरान’ कहते हैं। दोनों की मुलाकात साल 2021 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में हुई थी। शो के दौरान उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन बाहर आने के बाद उनका बंधन और मजबूत हो गया। अब चार साल से ज्यादा समय से वे साथ हैं और एक-दूसरे के लिए बेहद समर्पित नजर आते हैं।
हाल ही में करण ने तेजस्वी की तस्वीर का टैटू बनवाया, जिसे उन्होंने एक इवेंट में दिखाया था। करण और तेजस्वी ‘सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स’ शो में भी साथ नजर आ चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karan Kundras first task after pack-up is this: If you find the right person, there are no distractions.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karan kundra, actor karan kundra, tejasswi, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved