• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कपिल देव ‘डांस प्लस 4’ शो में उस वक्त भावुक हो गए, जब...

Kapil Dev relives 1983 World Cup moment on Dance Plus 4 - Television News in Hindi

मुंबई। क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव डांस रियलिटी टीवी शो ‘डांस प्लस 4’ में उस वक्त भावुक हो गए, जब एक परफॉर्मेंस के जरिए उनके बचपन से लेकर 1983 का क्रिकेट वल्र्ड कप जीतने तक के सफर को दिखाया गया। कपिल देव ने कहा, ‘‘जिस तरह से प्रतिभागियों ने डांस किया उससे 1983 विश्वकप के पलों की याद ताजा हो गई, जब मैंने महत्वपूर्ण मैच जीतने के बाद अपने हाथ में वल्र्ड कप की ट्रॉफी ली थी। इस परफॉर्मेंस ने मुझे भावुक कर दिया और मेरे उस पल को फिर ताजा कर दिया।’’ टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के शो में कपिल देव को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
अपनी यात्रा को याद करते हुए कपिल (59) ने अगली पीढ़ी को अपना जुनून बनाए रखने की सलाह दी।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा जुनून हमें अपने सपनों को पूरा करने में मदद करता है। जब मैं बच्चा था, तो मुझे पता था कि मैं खेलना चाहता हूं, मैंने क्रिकेट के लिए प्यार बनाकर रखा।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिभागियों को देखने के बाद मुझे अपने पुराने दिन याद आ गए और मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि अपने जुनून को जिंदा रखें और खुद से प्रतिस्पर्धा करें, जो सफलता प्राप्त करने में आपकी मदद करेगा।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kapil Dev relives 1983 World Cup moment on Dance Plus 4
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kapil dev, 1983 world cup moment, dance plus 4, world cup 1983, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved