• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेनिफर विंगेट ने बॉयफ्रेंड विलियम संग रचाई दूसरी शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Jennifer Winget marries boyfriend William for the second time, beautiful photos surface - Television News in Hindi

मुंबई । टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल से शादी कर ली है। शनिवार को अभिनेत्री ने अपनी दूसरी शादी की अफवाहों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने इंस्टाग्राम पर शादी की झलकियां शेयर कीं। इसमें जेनिफर सफेद गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं, विलियम ब्लू कलर के सूट में हैं। शेयर किए गए मोंटाज वीडियो में कपल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, तो एक में जेनिफर अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखी। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "और, आखिरकार हम मिल गए।"
अभिनेत्री के पोस्ट करते ही फैंस और सेलेब्स की बधाइयों का तांता लग गया। सभी ने कमेंट सेक्शन में जेनिफर को शुभकामनाएं दी।
अभिनेत्री रीम समीर शेख ने बधाई देने के साथ-साथ शादी की और तस्वीरों की इच्छा जाहिर की। वहीं, अभिनेत्री जन्नत जुबैर, अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री अनेरी, रश्मि देसाई, मौनी रॉय, वत्सल सेठ समेत कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाई दी।
शादी की घोषणा से पहले ही जेनिफर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी थी। एक दिन पहले, एक्ट्रेस के ब्राइडल गाउन ट्राई करने के बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो ऑनलाइन सामने आए, जिससे यह अफवाह फैल गई कि शादी होने वाली है। वहीं, जेनिफर और विलियम ने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा था। दोनों ने कहीं भी शादी की बातें नहीं की थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की शादी प्लानिंग की खबरें पहली बार जून 2026 में सामने आने लगी थी।
अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने 12 साल बाद यह नया अध्याय शुरू किया है। इससे पहले, जेनिफर की शादी टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से 9 अप्रैल 2012 को हुई थी। दोनों 'दिल मिल गए' शो के सेट पर मिले थे और डेटिंग शुरू की थी। दुर्भाग्य से, यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और नवंबर 2014 में दोनों का तलाक हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jennifer Winget marries boyfriend William for the second time, beautiful photos surface
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jennifer winget marries boyfriend william for the second time, jennifer winget, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved