• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अगर पेड़ WiFi देते ना, तो इंसान उन्हें रिचार्ज प्लान समझकर बचा के रखतेः शहनाज़ गिल

If trees didnt provide WiFi, humans would treat them as recharge plans and save them: Shehnaaz Gill - Television News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई एक्ट्रेस शहनाज़ गिल ने हाल ही में ट्री प्लांटेशन ड्राइव को सिर्फ इवेंट नहीं, इमोशन बना दिया। उन्होंने अपने दादा प्यारा सिंह की याद में एक पौधा लगाया — और इस छोटे से कदम में ढेर सारी मोहब्बत छुपी थी। दिल से बात करते हुए शहनाज़ ने ऐसा डायलॉग मारा जो सीधा दिल और दिमाग दोनों में सेव हो गया: “अगर पेड़ WiFi दे रहा होता ना, तो कोई उसे काटता ही नहीं! लेकिन पेड़ ऑक्सीजन दे रहा है, इसलिए सबको प्रॉब्लम है। फल खाओ, मजे से खाओ… पर जड़ मत काटो। सुनो जी, ध्यान रखो - पेड़ लगाओ, बहुत जरूरी है! और घरवालों को भी बोलो… जो दिनभर पड़ोसियों के साथ ‘गॉसिप सम्मेलन’ करते हैं, वो मिलकर पेड़ लगाएं।
अपना आस-पास ठीक करो, एनवायरनमेंट खुद ही सेट हो जाएगा!” अपनी सिग्नेचर देसी सच्चाई और फुल-ऑन रियल वाइब के साथ, शहनाज़ ने वो सच्चाई बोल दी जो हम सब जानते हैं… पर इग्नोर करते हैं। ऑक्सीजन फ्री है, इसलिए उसकी वैल्यू नहीं समझते — ये सीधा ताना भी था और मीठा रिमाइंडर भी।
उनकी बातों और इस प्यारे ट्रिब्यूट ने इस ड्राइव को सिर्फ ‘पेड़ लगाने का प्रोग्राम’ नहीं रहने दिया, बल्कि एक ऐसा मैसेज बना दिया जो घर-घर तक पहुंचना चाहिए — बदलाव बड़ी स्पीच से नहीं, छोटे-छोटे कामों से शुरू होता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज़ गिल जल्द ही इश्कनामा में नजर आने वाली हैं — और फैंस का एक्साइटमेंट तो पहले से ही फुल चार्ज है!

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If trees didnt provide WiFi, humans would treat them as recharge plans and save them: Shehnaaz Gill
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shehnaaz gill, tree plantation, pyara singh, emotional tribute, environment conservation, mumbai, bollywood desk, celebrity news, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved