हास्य अभिनेता कपिल शर्मा ने सोमवार को अपने सह कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े की खबरों से इनकार किया। कपिल ने हालांकि माना कि सुनील के साथ उनकी बहस हुई थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह सुनील को प्यार करते हैं और उन्हें बड़े भाई की तरह मानते हैं। ऐसी खबरें आई थीं कि द कपिल शर्मा शो में डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले सुनील के साथ कपिल ने आस्ट्रेलिया से मुंबई लौटते वक्त विमान में हाथापाई की थी। कपिल ने सोमवार को फेसबुक के जरिये इनका खंडन किया।
उन्होंने लिखा, मैं अपने बेहतरीन समय का जश्न मना रहा था और अचानक मैंने अपने व सुनील पाजी के बीच लड़ाई की खबर सुनी।
कपिल के मुताबिक, पहली बात कि यह जानकारी कहां से आई? इसके पीछे मकसद क्या है? अगर मैंने उनके साथ विमान में लड़ाई की तो किसने देखा और आपको बताया..क्या वह भरोसे के लायक है? कुछ लोग ऐसी बातों के मजा लेते हैं।
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope