• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

I Am Enough tattoo post sparks breakup rumors; Jasmin Bhasin clarifies—not every post is about relationships - Television News in Hindi

मुंबई । टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। जैस्मिन ने हाल ही में अपने पहले टैटू 'आई एम इनफ' को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को यूजर्स ने उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी से जोड़कर देखा। देखते ही देखते जैस्मिन और अली के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगीं। अब अभिनेत्री ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। जैस्मिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन मीडिया पेजों को जवाब दिया, जिन्होंने उनके टैटू वाले पोस्ट को ब्रेकअप का इशारा बताया था। उन्होंने लिखा, ''मेरी जिंदगी में हर क्रिप्टिक मैसेज मेरे रिलेशनशिप के बारे में नहीं होते। कई बार महिला अपने बारे में भी बात रही होती है।'' जैस्मिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''हैरानी की बात है कि सिर्फ व्यूज और अटेंशन पाने के लिए कई मीडिया पेज किसी पोस्ट को किस तरह अलग तरह से पेश कर देते हैं। कई बार कपल की तस्वीरों का इस्तेमाल करके ऐसी खबर का माहौल बना दिया जाता है, जिससे ज्यादा लोगों की नजर उस पोस्ट पर जाए। दोस्तों, इस तरह की अटकलों को लेकर ज्यादा परेशान न हों।''
दरअसल, इन अफवाहों की शुरुआत जैस्मिन के उस पोस्ट से हुई थी, जिसमें उन्होंने अपने पहले टैटू की कहानी बताई थी। उनके टैटू पर 'आई एम इनफ' लिखा है। इसका मतलब है कि वह खुद अपने लिए काफी हैं। जैस्मिन ने कहा था, ''लंबे समय तक मैं खुद को दूसरों की पसंद और उम्मीदों के हिसाब से ढालने की कोशिश करती रही। मुझे लगता था कि प्यार, अपनाए जाने और किसी की जिंदगी में अपनी जगह बनाने के लिए मुझे खुद में बदलाव करना जरूरी है।''
इस कोशिश में मैंने धीरे-धीरे खुद को ही खो दिया। मैं उस लड़की से दूर होती चली गई, जिसे मैं पहले जानती थी। मैं कभी बेफिक्र, खुशमिजाज, पॉजिटिव और सुलझी हुई लड़की थी, लेकिन दूसरों के लिए 'परफेक्ट' या 'काफी' बनने की कोशिश में मैं अपनी असली पहचान भूल गईं।''
जैस्मिन ने बताया, ''एक हीलिंग सेशन के दौरान मुझे अपनी जिंदगी को लेकर एक बड़ा एहसास हुआ। मुझे समझ आया कि किसी दूसरे इंसान की दुनिया में फिट होने के लिए खुद को छोटा करने की जरूरत नहीं है। मुझे खुद को बदलकर किसी के अपनाए जाने की जरूरत नहीं है। इसी सोच को मैंने अपने पहले टैटू 'आई एम इनफ' के जरिए हमेशा के लिए अपने साथ रखने का फैसला किया।''
इस टैटू से जुड़े पोस्ट का सोशल मीडिया यूजर्स ने मतलब कुछ और निकाला। कई लोगों को लगा कि जैस्मिन शायद अपने और अली गोनी के रिश्ते को लेकर इशारा कर रही हैं। इसी के बाद जैस्मिन और अली गोनी के ब्रेकअप की खबरें फैलने लगीं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I Am Enough tattoo post sparks breakup rumors; Jasmin Bhasin clarifies—not every post is about relationships
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jasmin bhasin, jasmin bhasin news, jasmin bhasin tattoo, jasmin bhasin i am enough tattoo, jasmin bhasin aly goni, aly goni jasmin bhasin, jasmin bhasin breakup rumors, jasmin bhasin breakup news, aly goni breakup rumors, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved