• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं: शब्बीर अहलूवालिया

I am eagerly waiting for Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2: Shabbir Ahluwalia - Television News in Hindi

नई दिल्ली । लोकप्रिय अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया ने टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अनिकेत की भूमिका निभाई थी। उन्होंने शो के बारे में बताया कि जब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' आएगा, तो इसे वर्तमान समय के अनुसार ढाला जाएगा। अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया ने बताया कि वह और दर्शक, दोनों ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के पुराने समय को एक नए अंदाज से जीने के लिए उत्साहित हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के बारे में आईएएनएस से बात करते हुए, शब्बीर ने कहा: "यह एक ऐतिहासिक शो रहा है, और जब यह शो दोबारा रिलीज होगा, तो इसकी कहानी आज के समय के हिसाब से होगी।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं वाकई शो का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, और मुझे लगता है कि दर्शक भी इसको देखने के लिए उत्साहित होंगे क्योंकि उन दिनों शो ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसलिए मुझे उम्मीद है कि यह शो अच्छा होने वाला है।"
बता दें, सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले धारावाहिकों में से एक, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का प्रसारण 2000 में शुरू हुआ था और 2008 में बंद हो गया था। शो तुलसी के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक आदर्श बहू, एक पंडित की बेटी होती है, जिसकी शादी बिजनेस टाइकून गोवर्धन विरानी के पोते मिहिर से होती है।
अभिनेत्री-राजनेता स्मृति ईरानी एक बार फिर तुलसी विरानी की भूमिका निभाती नजर आएंगी और अमर उपाध्याय फिर से मिहिर विरानी के किरदार में नजर आएंगे।
शो में हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, शक्ति आनंद, कमलिका गुहा ठाकुरता, शगुन शर्मा, रोहित सुचांति, अमन गांधी, अंकित भाटिया और तनिष मेहता जैसे अन्य कलाकार नजर आएंगे।
जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में उनके किरदार अनिकेत की वापसी की संभावना है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "वह अभी फिलहाल सोनी सब के रोमांटिक-कॉमेडी 'उफ्फ... ये लव है मुश्किल' कर रहे हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I am eagerly waiting for Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2: Shabbir Ahluwalia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kyunki saas bhi kabhi bahu thi-2, shabbir ahluwalia, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved