• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा

How Arjun Bijlani Proposed to Wife Neha: If You Say Yes, Ill Do Anything for You - Television News in Hindi

मुंबई । अभिनेता अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। अभिनेता की पत्नी हाल ही में पूजा बनर्जी के पॉडकास्ट में गई थीं, जहां उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया। नेहा स्वामी ने बताया कि उनकी अर्जुन से पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वह छुट्टियां मनाने अपनी मौसी के घर मुंबई में गई थीं। वीजा के लिए जाने से एक-दो घंटे पहले वह अर्जुन से मिली थीं। उस वक्त अर्जुन ने एक्टिंग करियर शुरू भी नहीं किया था। दूसरी बार मिलने पर अर्जुन ने उनसे पूछा कि वह कहां से हैं और क्या करती हैं। नेहा ने बताया कि वह अपनी मौसी से मिलने आई हैं और फिलहाल कुछ नहीं कर रही हैं। नेहा ने बताया, "अर्जुन को मेरा नंबर एक दोस्त के जरिए मिला था। उसने मुझे कॉल किया और सीधे कह दिया कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं, तुम्हारा बॉयफ्रेंड बनना चाहता हूं और तुम्हें अभी हां कहना होगा।"
नेहा अर्जुन की इस जिद को देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने अर्जुन से पूछा कि वह क्या करते हैं। इस पर अर्जुन ने कहा, "अभी तो कुछ नहीं करता लेकिन अगर तुम हां कहोगी तो तुम्हारे लिए काम करूंगा। तुम्हारे लिए सब कुछ करूंगा।"
नेहा ने बताया कि अर्जुन की यही बात उनके दिल को छू गई और उन्होंने हां कह दिया। लेकिन अर्जुन तुरंत रिश्ते को ऑफिशियल करने पर अड़ गए। जब नेहा ने सोचने के लिए वक्त मांगा तो अर्जुन बोले कि जवाब अभी देना होगा। जैसे ही नेहा मानीं, अर्जुन ने ऐलान कर दिया कि अब वे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हैं और कहा, "अब से तुम मुझे बेबी कहकर बुलाओगी।"
अभिनेता अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया और 20 मई 2013 में शादी की थी। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम अयान बिजलानी है। हालांकि, बीच में दोनों के तलाक की खबरें उड़ी थीं लेकिन अभिनेता अर्जुन ने स्पष्ट कर सभी बताया कि उनकी शादी बहुत अच्छी चल रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-How Arjun Bijlani Proposed to Wife Neha: If You Say Yes, Ill Do Anything for You
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: actor arjun bijlani, arjun bijlani, dhamaal with pati patni aur panga season 2, neha swami, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved