• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लॉकडाउन में रमजान एक वरदान : हिना खान

Hina Khan: Ramzan in lockdown is a boon - Television News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री हिना खान ने कहा कि लॉकडाउन में रमजान 2020 एक वरदान है। अभिनेत्री इन दिनों किचन में तरह -तरह के मनपसंद पकवान बना रही हैं और इंस्टाग्राम के जरिए दे रहीं अपने प्रसंशकों को टिप्स।

उन्होंने कहा, "हर साल की तुलना में इस साल का रमजान एक वरदान हैं क्योंकि हर साल सभी रोजा के साथ- साथ अपना काम भी करते थे। लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते लोगों को काफी राहत मिली है। इसलिए रमजान 2020 एक वरदान है, घर पर आराम करें।" हालांकि, इफ्तार के लिए हिना के पास पर्याप्त सामान नहीं है, लेकिन वह किचन का इस्तेमाल करके इसे और बेहतर बना रही हैं।

उन्होंने कहा, "मेरा जो भी खाने का मन करता है उसे मैं अपनी किचन में एक्सपेरिमेंट करती हूं। खासतौर से इस समय मैं वही बनाने की कोशिश करती हूं, जो खाने का दिल करता है।"

हाल ही में, हिना ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो लॉकडाउन के बीच देवताओं की आरती उतार रही थीं। हैरानी की बात यह है कि उनकी नजरों में फेसबुक, इंस्टाग्राम किसी देवता से कम नही हैं। वो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hina Khan: Ramzan in lockdown is a boon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hina khan, ramzan, coronaviruslockdown, coronavirusindia, coronavirus, covid 19, lockdown, covid-19 lockdown, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved