• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जन्मदिन पर एरिका ने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखा

Erica Fernandes off social media on birthday - Television News in Hindi

मुंबई। 'कसौटी जिंदगी की' फेम अभिनेत्री एरिका फर्नांडीज गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस पल का शांति से आनंद लेने के चलते उन्होंने आज के दिन बाहरी दुनिया खासकर सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखने का फैसला लिया है। लॉकडाउन की वजह से एरिका की योजना अपने जन्मदिन को घर पर परिवार के साथ मिलकर बेहद ही साधारण तरीके से मनाने की है। वह कहती हैं, "इस साल मेरे जन्मदिन के लिए कोई खास योजना नहीं है, तो घर पर ही अपने परिवार के साथ मिलकर इसे मनाऊंगी। सब कुछ बेहद साधारण रहेगा और इसके लिए कुछ भी खास तैयारी नहीं है।" वह आगे कहती हैं, "हालांकि मेरा दिन आराम से शांति से गुजरे, यह सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया और बाहरी दुनिया से खुद को दूर रखूंगी, ताकि अपने व अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकूं।"
इस बीच, एरिका अपने हर उस पसंदीदा काम को कर रही है, जिन्हें वह शूटिंग की वजह से अपनी व्यस्त दिनचर्या के चलते अकसर नहीं कर पाती हैं।
एरिका को खाना बनाना बेहद पसंद है और इसे लेकर उन्होंने पहले कहा था, "मुझे अपने व घर पर मौजूद लोगों के लिए खाना बनाना हमेशा से पसंद रहा है, लेकिन पिछले एक साल से बेहद ही व्यस्त दिनचर्या के चलते मुझे रसोईघर में घुसने का कुछ खास मौका नहीं मिला है, लेकिन इस खाली वक्त में मैं अपने लिए कई सारे काम कर रही हूं। मैंने फिर से खाना पकाने का फैसला किया है। कूकिंग मेरे लिए एक थेरेपी की तरह है। इससे मेरा तनाव कम होता है। ऐसे तनावपूर्ण व अनिश्चित समय में दिमाग को इन सबसे दूर और व्यस्त रखने में यह मददगार है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Erica Fernandes off social media on birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: erica fernandes off social media on birthday, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved