मुंबई। टेलीविजन स्टार दीपिका कक्कड़ बिग बॉस-12 की विजेता बन गई हैं। उन्हें रविवार देर रात कलर्स टीवी पर प्रसारित शो में सुपरस्टार और होस्ट सलमान खान ने विजेता घोषित किया। 15 हफ्ते चले इस शो में दीपिका ने अंतिम रेस में क्रिकेटर एस. श्रीसंत को पछाड़ा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्हें 50 लाख रुपए ईनामी राशि मिली। टॉप 5 में दीपिका व श्रीसंत के साथ रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर और करणवीर बोहरा थे। करणवीर फिनाले की शुरुआत में एलिमिनेट हो गए। इसके बाद रोमिल चौधरी को बाहर का रास्ता दिखाया गया। अब बचे थे तीन कंटेस्टेंट।
सलमान ने उन्हें ऑफर दिया कि वे जीत की रकम का एक हिस्सा अपने साथ घर ले जा सकते हैं, लेकिन इसके बदले वे रेस से बाहर हो जाएंगे। इस पर दीपक ने वह ब्रीफकेस चुन लिया, जिसमें 20 लाख रुपए थे। अब टक्कर दीपिका और श्रीसंत के बीच थी। इसमें दीपिका ने बाजी मारी।
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope