• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जॉर्जिया की ठंड में गर्मागर्म पराठे का लुत्फ उठा रही दीपिका सिंह

Deepika Singh is enjoying hot parathas in the cold weather of Georgia - Television News in Hindi

मुंबई। टीवी की दुनिया में कलाकारों की मेहनत और उनके पीछे की कहानियां अक्सर फैंस के लिए दिलचस्पी भरी होती हैं। इस कड़ी में अभिनेत्री दीपिका सिंह ने 'मंगल लक्ष्मी' के सेट से एक मजेदार पल का वीडियो साझा किया। दरअसल, हाल ही में शो की टीम स्पेशल एपिसोड को शूट करने जॉर्जिया गई। वहां दीपिका ने अपने को-स्टार्स के साथ जमकर मस्ती की। उन्होंने बताया कि जॉर्जिया की ठंड उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण थी। ऐसे मौसम में गर्म और स्वादिष्ट खाना बड़ी राहत बना। दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह और उनके को-स्टार्स नमन शॉ और उर्वशी उपाध्याय पराठे खाते नजर आए। वीडियो में टीम स्वादिष्ट खाने का आनंद लेती हुई दिखाई दी। इस दौरान नमन शॉ मजाकिया अंदाज में कहते दिखते हैं कि ठंड से बचने के लिए मसालेदार अचार खाने चाहिए।
दीपिका ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ''जॉर्जिया में बीटीएस पल।'' इसके साथ हार्ट और नमस्ते वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया। हाल ही में दीपिका ने एक किस्सा साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर कुछ डांस स्टेप्स देखे थे, जो शूट के दौरान अचानक काम आ गए। सेट पर उन्हें अचानक बताया गया कि उन्हें डांस करना होगा और वे स्टेप्स इस तरह काम आए।
दीपिका ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह फिल्म 'ताल' के गाने पर डांस करती दिख रही है। उन्होंने लिखा, ''इस दुनिया में जो भी हम सीखते हैं, वह कभी बेकार नहीं जाता। अच्छा काम हमेशा किसी न किसी समय काम आता है।'' दीपिका सिंह टीवी धारावाहिक 'दीया और बाती हम' में संध्या राठी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई थीं।
इस शो के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड्स जीते, जिनमें स्टार परिवार अवॉर्ड, इंडियन टेली अवॉर्ड और ज़ी गोल्ड अवॉर्ड शामिल हैं। उनकी एक्टिंग और सादगी ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता। वर्तमान में वह 'मंगल लक्ष्मी' शो में मंगल श्रीवास्तव सक्सेना की भूमिका निभा रही हैं। यह कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deepika Singh is enjoying hot parathas in the cold weather of Georgia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, deepika singh, mangal lakshmi, georgia shoot, international schedule, behind the scenes, cold weather challenges, foodie moments, co-stars, tv serial update, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved