• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुनिया में हो रहे संघर्ष चुने हुए नेताओं की नीतियों का नतीजा : फिल्ममेकर प्रकाश झा

Conflicts happening around the world are a result of policies of elected leaders: Filmmaker Prakash Jha - Television News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई सत्याग्रह, राजनीति, गंगाजल, जय गंगाजल और आरक्षण जैसी गंभीर विषयों पर आधारित फिल्मों का निर्माण कर चुके निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने कलाकार की जिम्मेदारी के साथ ही देश-दुनिया के मौजूदा हालात पर खुलकर बात की। प्रकाश झा अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘संकल्प’ को लेकर उत्साहित हैं, जिसकी निर्माता उनकी बेटी दिशा झा हैं। यह सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस बीच प्रकाश झा ने इराक-इजरायल सहित दुनिया के मौजूदा राजनीतिक माहौल पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज का वैश्विक परिदृश्य लोगों द्वारा चुने गए नेताओं का परिणाम है, जो अपनी नीतियों से समाज की दिशा तय करते हैं। प्रकाश झा ने कहा, “यह एक रोचक समय है। लोग ऐसे नेता चुन रहे हैं जिनका दौर, विचार, राजनीति और नेतृत्व शैली सब अलग है। मेरे लिए यह दिलचस्प है कि मैंने दुनिया को बदलते देखा है और इसके पीछे के सिस्टम को समझने की कोशिश की है।” प्रकाश झा की फिल्में अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर आधारित होती हैं। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक माहौल में एक कलाकार के रूप में अपनी भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
प्रकाश झा ने बताया, “मेरा काम है कि दुनिया में जो कुछ हो रहा है, उसे कहानियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना और साझा करना। यही इसका मजेदार हिस्सा है। मैंने इसका आनंद लिया है और आगे भी लेता रहूंगा। मेरा स्पष्ट मानना है कि मैं समय नहीं बदल सकता। हमें समय के साथ बदलना पड़ता है। यही सत्य है। इसलिए मैं दुनिया में इन चीजों से प्रभावित होता हूं।”
फिल्ममेकर ने आगे कहा, “जब आप दया, विनम्रता और मानवता देखते हैं, तो विश्वास जागता है, लेकिन तबाही, मौत, पीड़ा और दर्द देखकर दुख होता है। यह जीवन का हिस्सा है और आपको समझना होगा कि आप इन समस्याओं को बहुत हद तक कम कर सकते हैं, बशर्ते घटनाओं के कारणों को समझकर उन्हें सही तरीके से बता सकें। यही प्रयास है, लेकिन मैं समाज और समय के साथ हूं और ईमानदारी से जीने की कोशिश कर रहा हूं।”
प्रकाश झा ने वैश्विक संघर्षों पर चिंता जताते हुए कहा कि ये सब चुने गए नेताओं की नीतियों का नतीजा हैं। उन्होंने जोर दिया कि कलाकार का दायित्व है कि वह इन मुद्दों को अपनी कला के जरिए उजागर करे, ताकि लोग जागरूक हों।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Conflicts happening around the world are a result of policies of elected leaders: Filmmaker Prakash Jha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prakash jha, mumbai, sankalp web series, disha jha, ott release, satyagraha, rajneeti, gangaajal, social issues, producer-director, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved