• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने रणवीर सिंह को लेकर जताई खुशी

Comedian Siddharth Sagar expressed happiness about Ranveer Singh - Television News in Hindi

मुंबई। स्टैंडअप कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के बहुत बड़े फैन हैं। हमेशा ही उनके लुक को लेकर काफी प्रभावित रहते हैं। 'द कपिल शर्मा' शो के अपकमिंग एपिसोड में सिद्धार्थ सागर ने एक्टर को लेकर नए तरीके का एक्ट किया। शो में सिद्धार्थ ने रणवीर सिंह की तरह ही गुलाबी कलर का सूट पहनकर उनकी नकल उतारी, उनके ही स्टाइल में। रणवीर सिंह के सामने शो में सिद्धार्थ ने कहा, "रणवीर बी-टाउन के सबसे ऊर्जावान अभिनेताओं में से एक हैं। अभी तक मैं जिनसे मिला हूं उनमें से रणवीर सिंह सबसे शानदार इंसान हैं। यह मेरे लिए एक खुशी और गर्व का पल है कि मैंने उनके सामने ही उनकी नकल उतारी और एक एक्ट किया।" 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी नई फिल्म 'सर्कस' को प्रमोट करने के लिए रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन और रोहित शेट्टी के अलावा फिल्म के अन्य सितारे भी पहुंचेंगे।
'द कपिल शर्मा शो' सोनी इंटरटेनमेंट पर प्रासारित होता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Comedian Siddharth Sagar expressed happiness about Ranveer Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: siddharth sagar, bollywood actor ranveer singh, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved