मुंबई। अभिनेत्री छवि मित्तल दोबारा मां बन गई हैं। उन्होंने अपने नवजात बेटे का नाम अरहाम हुसैन रखा है। छवि ने मंगलवार को इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी कि, उन्होंने ‘दस महीने की गर्भावस्था’ के बाद सोमवार को बेटे अरहान को जन्म दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
छवि ने अपने बेटे के हाथ की झलक दिखलाती एक फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘‘शुभकामनाओं के लिए आप सबका शुक्रिया। मैं अभी भी अस्पताल में हूं और जल्द ही आप सबसे अपने जन्म-कथा साझा करूंगी। ’’
छवि और मोहित हुसैन की शादी को 14 साल से भी ज्यादा समय हो चुका है, दोनों की एक छह साल की बेटी भी है।
(आईएएनएस)
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope