मुंबई। ‘नागिन 3’ की अभिनेत्री चारवी सराफ टेलीविजन धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ में अभिनेत्री एरिका जेनिफर फर्नांडीस की बहन की भूमिका निभाते नजर आएंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वह मूल शृंखला की अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट की भूमिका को नए अंदाज में पेश करते नजर आएंगी।
चारवी ने कहा, ‘‘मैं प्रतिष्ठित प्रेम कहानी का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मैं इसे देखकर बड़ी हुई हूं, इसलिए यह भावुक क्षण है। मैं प्रेरणा (एरिका) की बहन शिवानी की भूमिका निभा रही हूं। वह चुलबुली सपने बुनने वाली एक लडक़ी है और अभिनेत्री बनना चाहती है।’’
अभिनेता पार्थ समथान रोमांटिक शो के नए संस्करण में अनुराग की भूमिका में दिखेंगे।
शेमारू टीवी का चर्चित शो 'किस्मत की लकीरों से' अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा
स्ट्रीमिंग शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर जमकर हुई मस्ती
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सबसे पहले मेहमान रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने की काफी गपशप और कैसे!
Daily Horoscope