• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Shocked: बिग बॉस का राम रहीम से ये है कनेक्शन

दुष्कर्म के दोषी करार दिये जाने के बाद बाबा राम रहीम को 20 साल की सजा सुनायी गयी है। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा उनके खिलाफ साफ नजर आ रहा है। इसी बीच बिग बॉस में नजर आ चुके कंटेस्टेंट नवीन प्रकाश ने भी उन पर निशाना साधा है। नवीन ने 26 अगस्त को एक पोस्ट में लिखा है कि, वह राम रहीम के अड्डे (आश्रम को उन्होंने सही शब्द नहीं माना है) पर आइएएस की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाने का काम करते थे जबकि वहां उन्हें कुछ ठीक महसूस नहीं होता था।

मैंने 3 साल राम रहीम के अड्डे (आश्रम कहना ठीक नहीं होगा) में आईएएस की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मुफ्त में पढ़ाया था। उन सभी को मैं बाबा से ज्यादा किताब पर भरोसा करने को कहता था। आज शायद उन्हें हमारी बात समझ आ गयी हो। वहां मुझे बाबा को छोड़ कर सारे भोले भाले सेवादार पसंद थे। तब मैंने कुछ सेवादारों से मित्रतावश अंधभक्ति छोड़ने को कहा था तब उन्होंने हमारी बात को काट कर कहा कि आप को समझ नहीं आएगा बाबा क्या चीज हैं। आज 32 गिरे हुए लाश के घर वालों से पूछिए की बाबा क्या चीज हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bigg boss contestant naveen prakash teaches at ram rahim ashram TMOV
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bigg boss 10, bigg boss 11, bigg boss contestant, naveen prakash, bigg boss teaches at ram rahim ashram tmov, tv show, salman khan, reality show, tv gossip, social media, ram rahim rapist, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved